ईवीएम की मदद बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकती भाजपा : दिग्विजय

Last Updated 14 Feb 2020 05:18:18 AM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि भाजपा हर बात में हिन्दू-मुसलमान का भेद कर देती है इसलिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोगों ने उसके खिलाफ नाराजगी प्रकट की है और कांग्रेस का पूरा वोट भी भाजपा को हराने में लग गया।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (file photo)

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की मदद नहीं मिले तो वह किसी चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकती है।

सिंह ने कहा, इनके (भाजपा के) द्वारा चलाया गया जो नागरिकता अभियान है। हर चीज को वो हिन्दू मुसलमान कर देते हैं। उसके खिलाफ लोगों ने नाराजगी प्रकट की है और पूरा कांग्रेस का वोट भी भाजपा को हराने में लग गया।

हाल ही में कुछ प्रदेशों में भाजपा की पराजय के सवाल पर सिंह ने कहा, अगर ईवीएम की मदद इनको न मिले तो कोई चुनाव नहीं जीत रहे ये लोग।

केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस के सिलेंडर के दाम बढाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, पहले तो सब्सिडी खत्म कर दी फिर लोगों से कहा कि तुम भी सब्सिडी वापस कर दो।

भाषा
गुना (मध्य प्रदेश)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment