चाईबासा पुलिस को मिली सफलता, 3 नक्सली गिरफ्तार

Last Updated 04 Jul 2022 10:26:47 AM IST

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनन्दपुर थाना क्षेत्र से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।


चाईबासा पुलिस को मिली सफलता, 3 नक्सली गिरफ्तार (प्रतिकात्मक फोटो)

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान समरू खड़िया, साखु प्रधान एवं सुखराम मुंडा के रूप में हुई है। सभी गुमला जिले के रहने हैं।

उनके पास से मोटरसाईकिल, नक्सली पोस्टर-साहित्य, नकदी आदि बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (चाईबासा) आशुतोष शेखर को प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों के कुछ नक्सलियों के गुमला के रास्ते सारंडा क्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना मिली थी।

जिसके बाद उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) एवं जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम बनायी, जिसने गुमला और पश्चिमी सिंहभूम जिले के बेड़ाकेन्दुआ स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाकर मोटरसाईकिल पर सवार तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के मिशिर बेसरा और सौरभ दा के लिए काम करते हां।

भाषा
चाईबासा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment