RJD का दावा - जीत महागठबंधन की होगी, 122 के ऊपर जाएंगे
Last Updated 10 Nov 2020 02:00:33 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में प्रारंभिक दौर में मिले रूझानों में भले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बहुमत के करीब दिख रही है लेकिन महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है।
![]() राजद प्रवक्ता मनोज झा |
राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि एक्जिट पोल एक्चुअल वोट में बदलेगा। अभी शुरूआती रूझान हैं, महागठबंधन 122 के ऊपर जाएगा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए झा ने कहा कि अभी तो सिर्फ रुझान हैं।
राजद के सांसद झा ने कहा कि बिहार में युवा मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि सात-आठ बजे रात तक इंतजार कीजिए सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतगणना जारी है, जिसमें प्रारंभिक रूझानों में राजग 124 सीटों पर आगे दिख रही है जबकि महागठबंधन 107 सीटों पर आगे है। राज्य की कुल 38 विधानसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला है।

| Tweet![]() |