बिहार : प्रारंभिक रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर

Last Updated 10 Nov 2020 12:58:18 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को जारी मतगणना में प्रारंभिक रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।


हालांकि यह प्रारंभिक दौर है। चुनाव आयोग द्वारा जारी मतगणना की स्थिति में बताया गया है कि 243 सीटों में से 242 सीटों के रूझान सामने आ गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 73 सीटों पर आगे दिख रही है। भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राजग में शामिल विकासशील इंसान पार्टी सात सीटों पर आगे है।

इधर, महागठबंधन में राजद सबसे अधिक 59 सीटों पर जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है। वामपंथी दल 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। राजग से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी लोकजनशक्ति पार्टी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। प्रारंभिक रूझानों में दोनों गठबंधनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

बिहार में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान का कार्य किया गया था। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटें आवश्यक है।
 

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment