बिहार चुनाव : मतगणना के बीच भाजपा के दिग्गज पहुंचे मुख्यमंत्री आवास
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी भले ही मतगणना चल रही है और रूझान में दोनों गठबंधनों में कांटे की टक्कर दिख रही है।
![]() |
इस बीच, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपनी बढ़त को देखते हुए आगे की रणनीति बनाने में जुट गया है। मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के नेता पहुंचे हैं और बैठक चल रही है। मतगणना के दौर के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगलवार की शाम पहंचे हैं और नेताओं के बीच बैठक जारी है।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के मंगल पांडेय मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मतगणना और परिणाम की स्थिति को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
#WATCH Patna: Deputy Chief Minister Sushil Kumar Modi and BJP incharge for Bihar, Bhupender Yadav arrive at the residence of Chief Minister Nitish Kumar.
— ANI (@ANI) November 10, 2020
As per the latest Election Commission of India (ECI) trends NDA is leading on 121 seats.#BiharElectionResults2020 pic.twitter.com/Ha0HeQFdgm
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सुबह से चल रही मतगणना को लेकर लेागों ने राजग पर विश्वास व्यक्त किया है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह वर्षों में गरीबों के लिए चलाए गए रात कार्य को सराहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में राजग की सरकार बनेगी।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी मतगणना का दौर जारी है।
| Tweet![]() |