वाड्रा का प्रचार करना भाजपा के लिए होगा फायदेमंद : जेटली

Last Updated 07 Apr 2019 08:05:33 PM IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने श्री रॉबर्ट वाड्रा के कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान में भाग लेने की घोषणा पर चुटकी लेते हुए रविवार को कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि इससे कांग्रेस को अधिक लाभ होगा या भाजपा को।


वित्त मंत्री अरुण जेटली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यहां पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत के मौके पर संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि यह कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए फायदेमंद होगा या भाजपा के प्रचार अभियान के लिए।’’ इससे पहले दिन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति श्री वाड्रा ने कहा था कि वह लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के विशेष कार्य अधिकारी के यहां आयकर के छापे को कांग्रेस द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताये जाने पर श्री जेटली ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद चुनावों में अनैतिक आचरण रोकने के लिए आयकर विभाग चुनाव आयोग के साथ मिलकर काम करता है और उसके अधिकारी सरकार को रिपोर्ट नहीं करते हैं।



उन्होंने कहा कि मगर यह बात सच है कि जहां जहां भी कांग्रेस की सरकार है, वहां खूब भ्रष्टाचार होता है। सरकार के भ्रष्टाचार के काले धन को चुनावों में राजनीतिक ढंग से सफेद किया जाता है। भाजपा इसीलिए चुनावी बॉण्ड या चेक पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस कार्रवाई को लेकर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment