भ्रष्टाचार पर चर्चा के लिए राहुल ने मोदी को ललकारा

Last Updated 08 Apr 2019 05:40:16 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बहस करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से चुनौती दी।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (file photo)

प्रधानमंत्री ने एक टीवी चैनल को साक्षात्कार दिया था जिसका एक वीडियो क्लिप कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर साझा किया है जिसमें मोदी संवादाता से यह पूछते दिख रहे हैं कि फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान समझौते पर आये उच्चतम न्यायालय के फैसले में उन्हें भरोसा है या नहीं।

राहुल ने ट्वीट किया, मोदी आप भाग सकते हैं लेकिन आप छिप नहीं सकते हैं। आपका कर्म आपका पीछा नहीं छोड़ने वाला है। देश आपकी आवाज में इसे सुन सकता है। उन्होंने लिखा है, सच बहुत ताकतवर है। मैं आपको भ्रष्टाचार पर बहस करने की चुनौती देता हूं।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment