राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने दी ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद ने एकता और मानवता की सेवा का संदेश दिया है।
![]() |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, पैगंबर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन (ईद मिलाद-उन-नबी) के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं। पैगंबर मुहम्मद (स.) ने एकता और मानवता की सेवा का संदेश दिया है। इस पावन अवसर पर हमें उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए भाईचारे की भावना से आगे बढ़ते रहने का संकल्प लेना चाहिए।
पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी, के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं। पैगम्बर मुहम्मद (स.) ने एकता और मानवता की सेवा का संदेश दिया है। इस पावन अवसर पर हमें उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए भाईचारे…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 5, 2025
राष्ट्रपति ने देशवासियों को ओणम की भी बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ओणम के शुभ अवसर पर मैं सभी नागरिकों, विशेष रूप से भारत और विदेश में रहने वाले केरल के भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
On the auspicious occasion of Onam, I extend my warm greetings and best wishes to all citizens, especially the brothers and sisters of Kerala living in India and abroad. pic.twitter.com/jAxV3wyVcR
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 5, 2025
पीएम मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुक्रवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं। यह पर्व इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और खुशहाली लाए। करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करें। ईद मुबारक।’’
Best wishes on the occasion of Milad-un-Nabi.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2025
May this sacred day bring with it peace and well-being in our society. May the values of compassion, service and justice always guide us.
Eid Mubarak!
पीएम मोदी ने ओणम के पर्व पर भी लोगों को बधाई दी और कहा कि यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के लिए नई खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और प्रचुर समृद्धि लेकर आए। ओणम केरल की कालातीत विरासत और समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है।’ उन्होंने कहा, ‘‘यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को मजबूत करे और प्रकृति के साथ हमारे संबंध को और गहरा करे।’
Wishing everyone a very happy Onam! May this beautiful festival bring renewed joy, good health and abundant prosperity to all. Onam reflects the timeless heritage and rich traditions of Kerala. This festival is a symbol of unity, hope and cultural pride. May this occasion…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2025
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद मिलाद-उन-नबी की बधाई दी। ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, भारत रत्न डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं प्रदेश वासियों को शिक्षक दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’ उन्होंने लिखा, “भारतीय संस्कृति एवं वेदांत दर्शन को वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित कर आधुनिक भारत- शिक्षित भारत के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान हम सभी के लिए अनुकरणीय है।”
इसके अलावा, एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने ओणम की भी लोगों को बधाई दी और इसे समृद्धि, सौहार्द और सांस्कृतिक उल्लास के प्रतीक का उत्सव बताया। मुख्यमंत्री ने कहा, “समृद्धि, सौहार्द और सांस्कृतिक उल्लास के प्रतीक पावन पर्व ओणम की सभी अन्नदाता किसान साथियों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का नया सवेरा लेकर आए, यही प्रार्थना है।”
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने भी शिक्षक दिवस और ओणम पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बधाइयां दीं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईद मिलाद-उन-नबी की बधाई देते हुए एक्स पर एक पोस्ट लिखा, सभी को ईद मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन अवसर शांति, समृद्धि और करुणा का संदेश लेकर आए और सभी को सद्भावना की भावना से एकजुट करे।
| Tweet![]() |