India Paksitan Conflict Live: श्रीनगर के कई इलाकों में धमाके की आवाज, सायरन बजे; सेना ने दुश्मन को दिया करारा जवाब
22 अप्रैल को जम्मू के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत द्वारा चलाए जा रहे ‘आपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान बौखला गया है। आज सुबह शनिवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने की कोशिश की है, जिसे भारत की तरफ से नाकाम कर दिया गया।
- 11:52 : चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा अपील के बाद सिविल डिफेंस वॉलंटियर के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी।
- 11:41 : भारत और पाकिस्तान के मध्य जारी सैन्य संघर्ष के बीच, गुजरात के कच्छ में प्रशासन ने शनिवार को एक परामर्श जारी कर नागरिकों से घरों के अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने को कहा।
- 11:39 : दिल्ली: CDS जनरल अनिल चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास से रवाना हुए। CDS ने रक्षा मंत्री को जानकारी दी।
- 11:31 : विंग कमांडर ने कहा, पाक ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरतगढ़ और सिरसा में एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा किया गया है...भारत पाक द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों खारिज करता है
- 11:30 : विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, "एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया...
- 11:29 : कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया- चिंता का विषय यह रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया ताकि वो अपनी गतिविधियां छिपा सकें..."
- 11:29 : अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए। भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया...पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया...
- 11:29 : कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, "पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रमक गतिविधियां जारी रखी हैं। उसने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया...
- 11:27 : विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "आज सुबह पाकिस्तान ने राजौरी शहर पर गोलाबारी की, जिसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई, जिससे राज्य में नागरिक हताहतों की संख्या और क्षति बढ़ गई..."
- 11:15 : राजस्थान के सीमावर्ती जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चुरू में शनिवार सुबह प्रशासन ने ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया और लोगों से अपील की कि वे घबराए नहीं और घरों में रहें। हालांकि, बाद में लगभग दस बजे प्रशासन ने ‘ग्रीन अलर्ट’ की घोषणा की।
- 11:13 : पाकिस्तानी दुष्प्रचार के दावों को खारिज करते हुए भारत ने भारतीय वायु सेना के ठिकानों की तस्वीरें दिखाईं जहां कोई क्षति नहीं पहुंची है।
- 11:04 : विदेश सचिव ने कहा, "मैंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं। जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई इन उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से बचाव किया।
- 11:02 : कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने पूरे बॉर्डर पर आक्रामक गतिविधियों को जारी रखा। ड्रोन और फाइटर जेट का इस्तेमाल। कई एयरफोर्स बेस को नुकसान। भारत ने जवाबी हमले किए।
- 11:01 : विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान की गतिविधि उकसाने वाली और एस्केलेट करने वाली है। आज सुबह भी यही हु़आ। भारत ने उन्हें करारा जवाब दिया है।
- 11:00 : मंत्रालय ने अब तक की सैन्य और कूटनीतिक कार्रवाईयों की जानकारी साझा की है, और यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत किसी भी नापाक हरकत का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार और सक्षम है।
- 11:00 : भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच अब भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग की गई।
- 10:36 : राजस्थान: बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने कहा, "सभी को अपने घर जाने का निर्देश दिया गया है। जिले में हाई रेड अलर्ट है। बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं।"
- 10:36 : पंजाब: मानसा के एक गांव में एक प्रोजेक्टाइल के टुकड़े बरामद किए गए हैं।
- 10:24 : राजस्थान: कल रात पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों के बाद पोखरण में एक बड़े मिसाइल के टुकड़े मिले हैं।
- 10:24 : भारतीय महिला वायुसेना पायलट को पाकिस्तान में नहीं पकड़ा गया है। पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल दावा कर रहे हैं कि भारतीय महिला वायुसेना पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है। यह दावा फर्जी है!: PIB फैक्ट चेक
- 10:19 : इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स तीनों सेनाओं के प्रमुख दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय पहुंच गए हैं। थोड़ी देर बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुखों की मीटिंग होगी। वहीं, आज 10.30 बजे विदेश मंत्रालय की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी।
- 10:18 : पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के जम्मू सेक्टर में BSF चौकियों पर गोलीबारी की। BSF ने उचित तरीके से जवाब दिया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
- 10:16 : अखनूर क्षेत्र के सामने पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी में आतंकवादी लॉन्च पैड को BSF ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया।
- 10:16 : पंजाब: जालंधर ग्रामीण के एक गांव के खेत में मिसाइल के हिस्से मिले। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
- 10:16 : गुजरात के कच्छ सेक्टर में एल-70 एयर डिफेंस गन का इस्तेमाल कर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के एक हथियारबंद ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया: रक्षा अधिकारी
- 10:16 : जम्मू: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आप शंभू मंदिर पहुंचे, जहां पाकिस्तान द्वारा नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर हमला किया गया था।
- 10:16 : Indian Army ने पाकिस्तानी चौकियां और आतंकी लॉन्च पैड किए नष्ट
![]() |
इससे पहले पाकिस्तान ने शुकवार को लगातार दूसरी रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ताजा ड्रोन हमले किए तथा रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दुश्मन द्वारा हवाई अड्डों और वायुसेना ठिकानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया।
पंजाब के फिरोजपुर में एक परिवार के कुछ सदस्य रात के अंधेरे में किए गए हमलों में घायल हो गये। हमलों में घायल हो जाने का यह केवल एक मामला रहा। पाकिस्तान से लगी सीमा वाले सभी राज्यों में ब्लैकआउट रखा गया।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और उस पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा घबराने का कोई कारण नही है।
| Tweet![]() |