Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस में दिखेगी ‘नमो भारत ट्रेन’ की झलक

Last Updated 25 Jan 2024 10:33:31 AM IST

गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) की परेड में इस बार देश की पहली हाई स्पीड रेपिड ट्रेन नमो भारत भी दिखाई देगी। इस ट्रेन की प्रतिकृति को उत्तर प्रदेश की झांकी में प्रदर्शित किया जायेगा।


गणतंत्र दिवस में दिखेगी ‘नमो भारत ट्रेन’ की झलक

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी- NCRTC) के अनुसार झांकी में साहिबाबाद स्टेशन से शुरू होने वाली क्षेत्रीय त्वरित पारगमन पण्राली (आरआरटीएस -  RRTS) ट्रेन का प्रदर्शन किया जाएगा। एनसीआरटीसी के अनुसार इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में नमो भारत ट्रेन आकषर्ण का केंद्र रहने वाली है।

उत्तर प्रदेश की झांकी में साहिबाबाद स्टेशन से चलने वाली आरआरटीएस ट्रेन की लघुकृति प्रदर्शित की जाएगी।

एनसीआरटीसी के अनुसार यह एक बहुत ही मोहक क्षण होगा जब दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए भारतीय इस झांकी के माध्यम से एनसीआरटीसी द्वारा लाई गई परिवहन क्रांति को देखेंगे।

समृद्ध विरासत की थीम पर बनी उत्तर प्रदेश की झांकी में राज्य की परियोजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment