Corona: देश में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, सामने आए 71,365 नए मामले; 1217 लोगों की मौत

Last Updated 09 Feb 2022 11:02:30 AM IST

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 71,365 मामले सामने आए जो पिछले दिन दर्ज किए गए 67,597 मामलों की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत से ज्यादा है।


Corona: पिछले 24 घंटे में 71 हजार से ज्यादा केस

ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह साझा की। तो वहीं बीते 24 घंटे में कुल 1,217 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,05,279 हो गई।

कोरोना के 8,92,828 सक्रिय मामले हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 2.11 प्रतिशत है।

देश में बीते 24 घंटे में 1,72,211 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,10,12,869 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 96.70 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 15,71,726 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 74.46 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं।

बीते 24 घंटे में 53.61 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज बुधवार सुबह तक 170.87 करोड़ तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह तक 12.11 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment