देश के 21,064 राहत शिविरों में 6.66 लाख से ज्यादा विस्थापित : गृह मंत्रालय

Last Updated 31 Mar 2020 08:28:48 PM IST

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस संकट के बीच पूरे भारत में कुल 21,064 राहत शिविरों में 6.66 लाख से ज्यादा विस्थापित लोग ठहरे हुए हैं।


गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने कहा कि कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 23 लाख से ज्यादा लोगों को खाना और अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराई गई हैं।

मंत्रालय के अनुसार, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लॉकडाउन का निरीक्षण किया जा रहा है और यह संतोषजनक है। इसके अलावा जरूरी चीजों की आपूर्ति भी सही तरीके से चल रही है।

गृह मंत्रालय मं संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा, "राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 21,064 प्रवासी राहत शिविरों का निर्माण किया गया है, जिसमें कुल 6,66,291 लोगों को रहने की सुविधा प्रदान की गई है।"

अधिकारी ने कहा कि इसके अलवा 23 लाख लोगों को खाना मुहैया कराया गया है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment