पाकिस्तान ने राजौरी में की गोलीबारी, एक घायल

Last Updated 02 Aug 2019 06:17:28 AM IST

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने संघर्ष विराम को उल्लंघन करते हुए बुधवार रात गोलीबारी की जिसमें एक नागरिक घायल हो गया।


पाकिस्तान ने राजौरी में की गोलीबारी (file photo)

आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया, पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में बुधवार रात संघर्ष विराम को उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें एक नागरिक घायल हो गया। घायल नागरिक की पहचान  मोहम्मद अल्ताफ (37) के रूप में की गई है।

वह पुखेरनी का रहने वाला है। उसकी गर्दन में गोली लगी है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान ने इससे पहले 30 जुलाई को राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने संघर्ष विराम को उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

पुंछ के शाहपुर में 29 जुलाई को हुई गोलीबारी में एक नवजात शिशु सहित तीन लोग घायल हो गये थे। जिसमें बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

वार्ता
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment