करकरे पर टिप्पणी के लिए प्रज्ञा ठाकुर को नोटिस

Last Updated 21 Apr 2019 03:07:12 AM IST

मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा मुंबई एटीएस के प्रमुख रहे शहीद हेमंत करकरे पर की गई टिप्पणी पर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को नोटिस जारी किया है।


साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (file photo)

प्रज्ञा और भाजपा के जिलाध्यक्ष को जवाब देने के लिए एक दिन का समय दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाड़े ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर व भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वीरानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

नोटिस में कहा गया है, प्रज्ञा ठाकुर का बयान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता की शतरे का नियमानुसार उल्लंघन है।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment