कांग्रेस को झटका, प्रिया दत्त नहीं लड़ेंगी 2019 लोकसभा चुनाव

Last Updated 08 Jan 2019 09:50:20 AM IST

कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने घोषणा की है की वह 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहेंगी।


कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त (फाइल फोटो)

एआईसीसी सचिव के तौर पर ‘पदमुक्त’ किये जाने के कुछ महीने बाद प्रिया ने इस प्रकार अपने भविष्य के राजनीतिक कदम को लेकर अटकलों को विराम दिया।        

सोमवार को एक बयान में पूर्व सांसद ने कहा कि उन्होंने सक्रिय राजनीति से हटने का निर्णय कुछ महीने पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ साझा किया है।        

कांग्रेसी नेता ने कहा कि वह पार्टी और इसके उम्मीदवार के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं लेकिन ‘वह अपनी अंतर्रात्मा के खिलाफ किसी को समर्थन नहीं करेंगी।’        

साल 2014 लोकसभा चुनावों में, प्रिया को भाजपा की पूनम महाजन ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से हराया था।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment