संसद के मानसून सत्र का सत्रावसान

Last Updated 23 Aug 2025 02:05:52 PM IST

बृहस्पतिवार को अनिश्चतकाल के लिए स्थगित किये गये संसद के मानसून सत्र का सत्रावसान हो गया है।


लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों द्वारा जारी अलग-अलग बयानों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सत्रावसान कर दिया।

एक बार सत्रावसान हो जाने पर सरकार अगला सत्र बुला सकती है।

एक महीने तक चलने वाला मानसून सत्र 21 जुलाई को शुरू हुआ और 21 अगस्त को इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment