Aaj Ka Rashifal, Wednesday, July 23, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 23 जुलाई, 2025 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 23 Jul 2025 09:22:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Wednesday, July 23, 2025: आज 23 जुलाई 2025, बुधवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल और साथ ही जानिए आज का पंचांग भी।


जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 23 जुलाई, 2025 का राशिफल और आज का पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:37, काशी-प्रात: 05:20, कानपुर-प्रात: 05:29, पटना-प्रात: 05:11, देहरादून-प्रात: 05:30, गोरखपुर-प्रात: 05:16, लखनऊ-प्रात: 05:26 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:17, काशी-सायं 06:48, कानपुर-रात्रि 07:00, पटना-सायं 06:39, देहरादून-रात्रि 07:17, गोरखपुर-सायं 06:49, लखनऊ-सायं 06:59 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04:43, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04:28, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:36, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04:18, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:35, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:23, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04:33। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 06:24, काशी-सायं 05:51, कानपुर-सायं 06:05, पटना-सायं 05:43, देहरादून-सायं 06:26, गोरखपुर-सायं 05:54, लखनऊ-सायं 06:04 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे। राष्ट्रीय श्रावण 01, शक् संवत् 1947। श्रावण कृष्ण चतुर्दशी, संवत् 2082, सौर (मिथुन) श्रावण मास की 07, प्रविष्टें। मोहर्रम 27, हिजरी 1447 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्दशी अर्धरात्रियोत्तर 02:28 बजे तक, तदन्तर अमावस्या तिथि शुरु। आद्र्रा नक्षत्र सायं 05:54 बजे तक, तदन्तर पुनर्वसु नक्षत्र शुरु। व्याघात योग अप. 12:34 बजे तक, तदन्तर हषर्ण योग शुरु। मास शिवरात्रि चतुर्दशी व्रत।

दैनिक राशिफल

मेष : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।

बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।

मिथुन : नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।

कर्क : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।

सिंह : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।

कन्या : असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।

तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनकूल चलें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होंगे।

वृश्चिक : घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें।

धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छवि कुप्रभावित हो सकती है। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।

मकर : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। खराब संगत से दूरी बनायें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी।

मीन : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment