Aaj Ka Rashifal, Thursday, July 24, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 24 जुलाई, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Thursday, July 24, 2025: आज 24 जुलाई 2025, बृहस्पतिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() |
मेष : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक वातावरण में मधुरता कायम रखें।
बृषभ : रोजगार में मिल रहे नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पडने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कर्क : शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ें।
सिंह : असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंता होगी।
कन्या : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
तुला: नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
वृश्चिक : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा होगा।
धनु : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपका शोभा नही देता। घर में खुशहाली रहेगी।
मकर : आपकी सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार कर लें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।
कुंभ : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। कुछ नये उत्साह की अनुभूति करेंगे।
| Tweet![]() |