Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 17 जुलाई 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 17 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
![]() राशिफल |
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:34, काशी-प्रात: 05:17, कानपुर-प्रात: 05:26, पटना-प्रात: 05:08, देहरादून-प्रात: 05:27, गोरखपुर-प्रात: 05:13, लखनऊ-प्रात: 05:22 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:20, काशी-सायं 18:50, कानपुर-सायं 19:03, पटना-सायं 18:42, देहरादून-सायं 19:20, गोरखपुर-सायं 18:51, लखनऊ-सायं 19:01 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 04:46, काशी-प्रात: 04:31, कानपुर-प्रात: 04:39, पटना-प्रात: 04:22, देहरादून-प्रात: 04:38, गोरखपुर-प्रात: 04:26, लखनऊ-प्रात: 04:36 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 19:24, काशी-रात्रि18:51, कानपुर-रात्रि 19:05, पटना-रात्रि 18:43, देहरादून-रात्रि 19:25, गोरखपुर-रात्रि 18:53, लखनऊ-रात्रि 19:04 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 26, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण अमावस्या, संवत् 2080, सौर (कर्क ) श्रावण मास की 01 प्रविष्टें। जिल्हेज 28, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या (30) अर्धरात्रयोत्तर 00:01 बजे तक, तदन्तर श्रावण शुक्ल (अधिक मास) प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 05:11 बजे तक, तदन्तर पुष्य नक्षत्र प्रारम्भ। व्याघात योग प्रात: 08:58 बजे तक, तदन्तर हषर्ण योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मिथुन राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 22:32 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा।
दैनिक राशिफल
मेष: किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।
बृषभ: कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। अच्छे अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे।
मिथुन: भावुकता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय को सकारात्मक दिशा में लगाएं। कार्य क्षेत्र में नए आसारों से उत्साहित होंगे।
कर्क: उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता बढ़ाएगा। आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं। बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होता नजर आएगा।
सिंह: आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। आप में दूसरों को आकषिर्त करने की अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।
कन्या: सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग हैं। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। रोजगार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
तुला: भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं।
वृश्चिक: परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होंगी।
धनु: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नए उर्जा की अनुभूति करेंगे। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें।
मकर: अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता का वाश होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों के पूर्ति के आसार बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र की प्रतिभा में निखार आएगा।
कुंभ: परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। किसी अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीब्र। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा।
मीन: प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रूप से चिन्तित होगा।
| Tweet![]() |