जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 से 22 जुलाई, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 16 Jul 2023 09:26:21 AM IST

ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (16 से 22 जुलाई, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


साप्ताहिक राशिफल

साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग    

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:33, काशी-प्रात: 05:17, कानपुर-प्रात: 05:25, पटना-प्रात: 05:08, देहरादून-प्रात: 05:26, गोरखपुर-प्रात: 05:12 लखनऊ-प्रात: 05:22 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:20, काशी-सायं 06:50, कानपुर-रात्रि 07:03, पटना-सायं 06:42, देहरादून-रात्रि 07:21, गोरखपुर-सायं 06:52, लखनऊ-रात्रि 07:02 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04:46, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04:31, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04.39, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04:22, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:38, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:26, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04.36। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 06:36, काशी-सायं 06:03, कानपुर-सायं 06:17, पटना-सायं 05:55, देहरादून-सायं 06:38, गोरखपुर-सायं 06:05, लखनऊ-सायं 06:15 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 25, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण चतुर्दशी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 32 प्रविष्टें। जिल्हेज 27, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्दशी रात्रि 22:09 बजे तक, तदन्तर अमावस्या तिथि शुरु। आद्र्रा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 02:39 बजे तक, तदन्तर पुनर्ववसु नक्षत्र शुरु। ध्रुव योग प्रात: 08:32 बजे तक, तदन्तर व्याघात योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मिथुन राशि में संचरण करेगा। भद्रा समाप्त प्रात: 09:21 बजे, सूर्य की कर्क संक्रान्ति अर्धरात्रियोत्तर 05:07 बजे, चन्द्र-दर्शन मुहुर्त45,साम्यर्घ संकल्पादि में प्रयोजनीय वष्रा ऋतु शुरु, निरयण सूर्य दक्षिणायन।

साप्ताहिक राशिफल

मेष-परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील होंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ घरेलू दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन होगा।  

वृषभ-बीत बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। इस सप्ताह सब कुछ सामान्य हाते हुए भी मन अरुचिकर होगा। नकारात्मक चिंताएं उत्पन्न होंगी। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे।  रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। उच्चस्थ संबंधों के सहयोग से विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता मे पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी।

मिथुन-आपके समक्ष रहेंगी। दूसरों की आलोचना न करें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में  धार्मिक कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। भाग्य  का अनुपम सहयोग बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।

कर्क-पुरानी गलतियां सुधारने का अच्छा समय है। अत: पुरानी बातों को छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। रोजगार में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रो में सफलता मिलेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।    

सिंह-कुछ नये कार्योंं में व्यस्तता बढ़ेगी। हर स्थिति का क्षमता के सामना करें। आंतरिक संतुष्टि के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।    

कन्या-यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो जल्द सफल होंगे। कुछ खराब ग्रहों की प्रबलता से तामसी प्रवृति बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ मिलेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से दिक्कतें संभव। मौसम के अनुकूल अपने स्वास्थ ख्याल रखें। सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।   

तुला-कुछ विषम परिस्थितियां आपके कार्य क्षेत्र में बाधक बनेंगी। मन कई तरह के इच्छाओं से प्रेरित हो उसे फलित हेतु केन्द्रित होगा। अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधों का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी।

वृश्चिक-उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। अत्यधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से मन चिन्तित होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। किसी नयी संवेदना का प्रभाव नये रिश्ते को जन्म देगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के सतर्कता अपेक्षित है।  कुछ अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी।

धनु-इस सप्ताह मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें और मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगाएं। संघर्ष के साथ-साथ नई सफलताओं की मंजिल पर चढ़ेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत  रहें। सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में धैर्य व विवेक से निर्णय लें। रविवार व मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है।

मकर-सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। पुरानी सभी समस्याओं पर बिजय प्राप्त होगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। अपने आप पर भरोसा रखते हुए कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर अपनी महत्ता सावित करें। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य वश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा।      

कुंभ-सामाजिक संबंधों से अलगाव जैसी स्थिति आप में अवसाद ला सकती है अच्छा होगा कि हर स्थिति में अपनी मिलन सारिता व सामाजिक संबंधों को न प्रभावित होने दें। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट की आशंका है, परन्तु बुद्धिमत्ता पूर्वक स्थितियों का सामना करने मे सक्षम होंगे। किसी  राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी।

मीन-नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार में अपनी कद व गरिमा का ख्याल करते हुए यथोचित सभी संबंधों में सौम्यता लाएं। समय बड़ा मूल्यवान है, अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। सोमवार व मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। अत्यधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का भी अनुभव कराएंगी। संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओत-प्रोत होगा।

सप्ताह के व्रत और त्योहार

17 जुलाई-स्नान-दान श्राद्धादि की अमावस्या, सोमवती अमावस्या, हरियाली अमावस्या, चितलगी अमावस्या, अन्वाधान, श्रवण सोमवार। 18 जुलाई-श्रावण शुक्ल पक्ष शुरु, अधिकमासीय नक्त व्रतारम्भ, भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा, संकट मोचन में हनुमद् दर्शन, सौर कर्क श्रावण मासारम्भ। 19 जुलाई-चन्द्र दर्शन मुहुर्त15 महर्घ। 20 जुलाई-हिजरी मोहर्रम्1 माह शुरु, हिजरी सन् 1445 शुरु। 21 जुलाई-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक, तृतीय तिथि वृद्धि। 22 जुलाई-भद्रा समाप्त प्रात: 09:27 बजे, मंगल पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र मे रात्रि 23:54 बजे प्रवेश करेगा। 23 जुलाई-राष्ट्रीय श्रावण मासारम्भ, अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद जयन्ती।          
 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment