Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 15 जुलाई 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 15 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
![]() राशिफल |
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:33, काशी-प्रात: 05:16, कानपुर-प्रात: 05:25, पटना-प्रात: 05:07, देहरादून-प्रात: 05:25, गोरखपुर-प्रात: 05:12, लखनऊ-प्रात: 05:20 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:20, काशी-सायं 06:50, कानपुर-रात्रि 07:04, पटना-सायं 06:42, देहरादून-रात्रि 07:21, गोरखपुर-सायं 06:52, लखनऊ-रात्रि 07:02 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03.52, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03.37, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03.45, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03.28, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:43, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03.32, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03.42 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 05.43, काशी-सायं 05:09, कानपुर-सायं 05:23, पटना-सायं 05:01, देहरादून-सायं 05:44, गोरखपुर-सायं 05:12, लखनऊ-सायं 05:22 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय आषाढ़ 24, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण त्रयोदशी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 31 प्रविष्टें। जिल्हेज 26, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष त्रयोदशी रात्रि 20:32 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी तिथि शुरु। मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 00:23 बजे तक, तदन्तर आद्र्रा नक्षत्र शुरु। वृद्धि योग प्रात: 08:21 बजे तक, तदन्तर ध्रुव योग शुरु। चन्द्रमा वृषभ राशि का पूर्ण भोगकर पूर्वा. 11:23 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। शनि प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि व्रत।
दैनिक राशिफल
मेष : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी।
बृषभ : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था में मन चिंतित होगा। रोजगार संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
मिथुन : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रेरित करेंगी।
कर्क : भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। सगे-संबंधियों के बीच वास्तविकता से परे अपेक्षाएं रखना दुखकारी होगा। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।
सिंह : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
कन्या : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं।
तुला : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भावना से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
वृश्चिक : सामाजिक कार्यों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
धनु : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
मकर : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।
कुंभ : भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। अच्छी योजनाओ द्वारा जरूरी कार्योंं की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।
मीन : उच्छृंखलता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव।
| Tweet![]() |