Horoscope: शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 14 Jul 2023 09:15:48 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 14 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:32, काशी-प्रात: 05:16, कानपुर-प्रात: 05:24, पटना-प्रात: 05:07, देहरादून-प्रात: 05:25, गोरखपुर-प्रात: 05:11, लखनऊ-प्रात: 05:21 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:21, काशी-सायं 06:51, कानपुर-रात्रि 07:04, पटना-सायं 06:43, देहरादून-रात्रि 07:21, गोरखपुर-सायं 06:52, लखनऊ-रात्रि 07:02 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03.02, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02.47, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02.55, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02.37, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:53, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02.42, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02.51 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 04.45, काशी-अप. 04:12, कानपुर-अप. 04:26, पटना-अप. 04:04, देहरादून-अप. 04:46, गोरखपुर-अप. 04:14, लखनऊ-अप. 04:25 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय आषाढ़ 23, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण द्वादशी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 30 प्रविष्टें। जिल्हेज 25, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष द्वादशी रात्रि 19:17 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी तिथि शुरु। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 22:27 बजे तक, तदन्तर मृगशिरा नक्षत्र शुरु। गण्ड योग प्रात: 08:28 बजे तक, तदन्तर वृद्धि योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में संचरण करेगा।

मेष : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। नये लक्ष्य व कुछ नये कायरें में व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।              
बृषभ : सामाजिक संबंधों में व्यस्तता बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कुछ नये संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।        
मिथुन : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। वाक्यपटुता व व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रभावी होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।           
कर्क : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: इसमें सुधार लायें। महत्वपूर्ण कायरें में लापरवाही न करें।          
सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे आसार नजर आयेंगे। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।        
कन्या : आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन केंद्रित होगा। कोई नई इच्छा मन पर प्रभावी होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।             
तुला : अभिभावको एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे। एक साथ कई चिंताओं से मन ग्रसित होगा।           
वृश्चिक : आवेश में आकर कोई कार्य न करें। नई प्रतिभाएं उजागर होगी। श्रेष्जनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होंगे। घर में खुशहाल स्थिति रहेगी।          
धनु : अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सभी इच्छाओं को सकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।               
मकर : मर्यादा व पद का ख्याल रखते हुए अपने उच्छृंखल मन पर नियंतण्ररखें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कायरें में लापरवाही हानिकारक हो सकती है।               
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी। प्रतिभाओं पर भरोसा रख महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने हेतु केंद्रित हो। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। जरूरी कायरें की पूर्ति हेतु चिंता होगी।             
मीन : आय के नये रास्ते खुलेंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।
 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment