बृहस्पतिवार, 13 जुलाई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 13 Jul 2023 06:57:16 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 13 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:32, काशी-प्रात: 05:15, कानपुर-प्रात: 05:24, पटना-प्रात: 05:06, देहरादून-प्रात: 05:24, गोरखपुर-प्रात: 05:11, लखनऊ-प्रात: 05:20 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:21, काशी-सायं 06:51, कानपुर-रात्रि 07:04, पटना-सायं 06:43, देहरादून-रात्रि 07:22, गोरखपुर-सायं 06:52, लखनऊ-रात्रि 07:02 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02.17, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02.01, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02.09, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01.51, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:09, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.56, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02.06 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 03.45, काशी-अप. 03:13, कानपुर-अप. 03:27, पटना-अप. 03:05, देहरादून-अप. 03:45, गोरखपुर-अप. 03:15, लखनऊ-अप. 03:25 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे।

राष्ट्रीय आषाढ़ 22, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण एकादशी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 29 प्रविष्टें। जिल्हेज 24, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी सायं 18:26 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि शुरु। कृत्तिका नक्षत्र रात्रि 20:52 बजे तक, तदन्तर रोहिणी नक्षत्र शुरु। शूल योग प्रात: 08:52 बजे तक, तदन्तर गण्ड योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में ही संचरण करेगा। कामदा एकादशी व्रत सबका।

राशिफल

मेष : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।   

बृषभ : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी।             

मिथुन : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। रोजगार में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। रोजगार संबंधी यात्रा संभव।         

कर्क : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। उच्छृंखलता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।           

सिंह : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।       

कन्या : कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों के बीच कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।        

तुला : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे।      

वृश्चिक : भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्योंं की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।    

धनु : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना प्रगति का सूचक है। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। शिक्षा में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।

मकर : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से गरिमा बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।         

कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं रोजगार में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव।    

मीन : नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment