कैसा रहेगा आज आपके लिए बुधवार, 12 जुलाई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 12 Jul 2023 07:32:12 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 12 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


बुधवार, 12 जुलाई, 2023 का राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:31 काशी-प्रात: 05:15, कानपुर-प्रात: 05:23, पटना-प्रात: 05:06, देहरादून-प्रात: 05:24, गोरखपुर-प्रात: 05:10, लखनऊ-प्रात: 05:20 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:21, काशी-सायं 06:51, कानपुर-रात्रि 07:04, पटना-सायं 06:43, देहरादून-रात्रि 07:22, गोरखपुर-सायं 06:53, लखनऊ-रात्रि 07:03 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01.36, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01.19, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.28, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01.10, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:29, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.15, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01.24 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 02.44, काशी-अप. 02:14, कानपुर-अप. 02:27, पटना-अप. 02:05, देहरादून-अप. 02:43, गोरखपुर-अप. 02:15, लखनऊ-अप. 02:25 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे।

राष्ट्रीय आषाढ़ 21, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण दशमी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 28 प्रविष्टें। जिल्हेज 23, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी सायं 18:00 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि शुरु। भरणी नक्षत्र रात्रि 19:44 बजे तक, तदन्तर कृत्तिका नक्षत्र शुरु। धृति योग प्रात: 09:40 बजे तक, तदन्तर शूल योग शुरु। चन्द्रमा मेष राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 01:58 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा प्रात: 06:03 बजे से सायं 18:00 बजे तक।

बुधवार, 12 जुलाई, 2023 का राशिफल

मेष : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का ऐहशास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय की अपेक्षित है। सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।    

बृषभ : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।

मिथुन : सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनावें। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रीयता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।

कर्क : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाऐंगी। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।  

सिंह : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। अन्तमरुखी स्वभाव को त्याग बहिरमुखी बनें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। कार्य क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।

कन्या : नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।       

तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति के आसार है।      

वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार है।      

धनु : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप मे नये उत्साह का संचार करेगा। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।          

मकर : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। मजाकिया स्वभाव से आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।      

कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी बिचारों को मन नें स्थान न देवें। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।

मीन : पुरानी समस्याओं पर बिजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।  शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment