कैसा रहेगा आज आपके लिए मंगलवार, 11 जुलाई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 11 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
![]() राशिफल |
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:31, काशी-प्रात: 05:14, कानपुर-प्रात: 05:23, पटना-प्रात: 05:05, देहरादून-प्रात: 05:23, गोरखपुर-प्रात: 05:10, लखनऊ-प्रात: 05:20 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:21, काशी-सायं 06:51, कानपुर-रात्रि 07:04, पटना-सायं 06:43, देहरादून-सायं 07:22, गोरखपुर-सायं 06:53, लखनऊ-रात्रि 07:03 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01.00, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00.41, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00.50, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00.32, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:54, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00.37, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00.47 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 01.43, काशी-अप. 01:14, कानपुर-अप. 01:27, पटना-अप. 01:06, देहरादून-अप. 01:41, गोरखपुर-अप. 01:15, लखनऊ-अप. 01:25 बजे। राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे। राष्ट्रीय आषाढ़ 20, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण नवमी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 27 प्रविष्टें। जिल्हेज 22, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष नवमी सायं 18:04 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि शुरु। अश्विनी नक्षत्र रात्रि 19:04 बजे तक, तदन्तर भरणी नक्षत्र शुरु। सुकर्मा योग प्रात: 10:53 बजे तक, तदन्तर धृति योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा। भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा, संकट मोचन में , हनुमद्-दर्शन, श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन काशी में, श्री गुरु हरकिशन जयन्ती, बुध उदय पश्चिम में प्रात: 06:09 बजे।
दैनिक राशिफल
मेष : मन कुछ असमान्यताओं का शिकार हो सकता है। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे।
बृषभ : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपकी नकारात्मक मन स्थिति प्रगति में बाधक होगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।
मिथुन : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। आपका मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। इसे सुधारें।
कर्क : स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।
सिंह : पुरानी स्थितियों में सुधार का समय है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी।
कन्या : बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे। किसी नये क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।
तुला : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं में नीरसता लायेंगी। जीविका क्षेत्र में कुछ नये आयाम उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।
वृश्चिक : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कायोंर्ं में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।
धनु : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। सगे-संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छवि को कुप्रभावित करेगा। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
मकर : नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। कल्पनाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। रोजगार क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होगा।
कुंभ : हर स्थिति का नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्य के परिचायक बनें। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
मीन : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
| Tweet![]() |