कैसा रहेगा आज आपके लिए सोमवार, 10 जुलाई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 10 Jul 2023 06:01:32 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 10 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


राशिफल

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:30, काशी-प्रात: 05:14, कानपुर-प्रात: 05:22, पटना-प्रात: 05:05, देहरादून-प्रात: 05:23, गोरखपुर-प्रात: 05:10, लखनऊ-प्रात: 05:19 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:22, काशी-सायं 18:51, कानपुर-सायं 19:05, पटना-सायं 18:44, देहरादून-सायं 19:22, गोरखपुर-सायं 18:53, लखनऊ-सायं 19:03 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 00:27, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 00:06, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 00:16, पटना-रात्रि 23:57, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 00:22 बजे, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 00:03, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 00:13 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 12:42, काशी-अप. 12:15, कानपुर-अप. 12:27, पटना-अप. 12:07, देहरादून-अप. 12:39, गोरखपुर-अप. 12:15, लखनऊ-अप. 12:25 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

राष्ट्रीय आषाढ़ 19, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण अष्टमी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 26 प्रविष्टें। जिल्हेज 21, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष अष्टमी (08) सायं 18:43 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि प्रारम्भ। रेवती नक्षत्र सायं 18:59 बजे तक, तदन्तर अश्विनी नक्षत्र प्रारम्भ। अतिगण्ड योग अपराह्न 12:34 बजे तक, तदन्तर सुकर्मा योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मीन राशि का पूर्ण भोगकर सायं 18:59 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा) समाप्त सायं 18:59 बजे, श्रावण सोमवार वत।    

दैनिक राशिफल

मेष: सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।           

बृषभ: महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चताना पड़ सकता है। ध्यान रहें कि कोई भी महत्वपूर्ण संबंध विगड़ने न पाएं। कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न कर सकती हैं।               

मिथुन : सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है।  परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।         

कर्क: मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। विपरीतलिंगी के आकषर्ण से अपयश और लांछन के योग हैं, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा।                  

सिंह : व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं। भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी।       

कन्या : कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें।  उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा।                 

तुला : नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें।  शिक्षा में लापरवाही न बरतें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकते हैं। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।           

वृश्चिक : किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। प्रयासरत क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।          

धनु :  अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है।                

मकर : लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें।    

कुंभ : वर्तमान में कठिनाईयों से सामना करने का समय है। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। चापलूस तथा खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें।

मीन :  संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें।  कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment