Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 18 जुलाई 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग

Last Updated 18 Jul 2023 06:52:02 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 18 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


राशिफल

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:34, काशी-प्रात: 05:18, कानपुर-प्रात: 05:26, पटना-प्रात: 05:09, देहरादून-प्रात: 05:27, गोरखपुर-प्रात: 05:13, लखनऊ-प्रात: 05:23 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:19, काशी-सायं 06:50, कानपुर-रात्रि 07:03, पटना-सायं 06:42, देहरादून-सायं 07:20, गोरखपुर-सायं 06:51, लखनऊ-रात्रि 07:01 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 05.42, काशी-प्रात: 05.27, कानपुर-प्रात: 05.35, पटना-प्रात: 05.17, देहरादून-प्रात: 05:34, गोरखपुर-प्रात: 05.22, लखनऊ-प्रात: 05.32 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 08.00, काशी-रात्रि 07:34, कानपुर-रात्रि 07:48, पटना-रात्रि 07:26, देहरादून-रात्रि 08:07, गोरखपुर-रात्रि 07:36, लखनऊ-रात्रि 07:46 बजे। राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे। राष्ट्रीय आषाढ़ 27, शक् संवत् 1945। श्रावण शुक्ल (अधिक मास) प्रतिपदा, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 02 प्रविष्टें। जिल्हेज 29, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष (अधिक मास) प्रतिपदा (01) अर्धरात्रियोत्तर 02:09 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि शुरु। पुष्य नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 05:18 बजे तक, तदन्तर पुष्य नक्षत्र ही उदित रहेगा। हषर्ण योग प्रात: 09:37 बजे तक, तदन्तर वज्र योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि में ही संचरण करेगा। श्रावण शुक्ल पक्ष शुरु, अधिकमासीय नक्त व्रतारम्भ, भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा, संकट मोचन में हनुमद् दर्शन।

दैनिक राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।  कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।                         

बृषभ : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां  संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।            

मिथुन : दूसरों की बात इधर से उधर न करें। बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें।            

कर्क : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।                  

सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। राजनैतिक सरगर्मियां व्यस्तता बढ़ाएंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।

कन्या : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंतित होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।                   

तुला : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ें।                   

वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।  जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।                  

धनु : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीनता न आने दें। क्षमताओं पर भरोसा रखें, सफलताएं मिलेंगी।                        

मकर : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।               

कुंभ : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। समस्याएं सुलझेंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें।

मीन : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment