Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 19 जुलाई 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग

Last Updated 19 Jul 2023 06:15:44 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 19 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


राशिफल

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:35 काशी-प्रात: 05:18, कानपुर-प्रात: 05:27, पटना-प्रात: 05:09, देहरादून-प्रात: 05:28, गोरखपुर-प्रात: 05:14, लखनऊ-प्रात: 05:23 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:19, काशी-सायं 06:49, कानपुर-रात्रि 07:02, पटना-सायं 06:41, देहरादून-रात्रि 07:19, गोरखपुर-सायं 06:51, लखनऊ-रात्रि 07:01 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 06.39, काशी-प्रात: 06.22, कानपुर-प्रात: 06.31, पटना-प्रात: 06.13, देहरादून-प्रात: 06:32, गोरखपुर-प्रात: 06.18, लखनऊ-प्रात: 06.28 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 08.43, काशी-रात्रि 08:12, कानपुर-रात्रि 08:26, पटना-रात्रि 08:04, देहरादून-रात्रि 08:43, गोरखपुर-रात्रि 08:14, लखनऊ-रात्रि 08:24 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे। राष्ट्रीय आषाढ़ 28, शक् संवत् 1945। श्रावण शुक्ल (अधिक मास) द्वितीया, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 03 प्रविष्टें। जिल्हेज 30, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष (अधिक मास) द्वितीया अर्धरात्रियोत्तर 04:31 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि शुरु। पुष्य नक्षत्र प्रात: 07:51 बजे तक, तदन्तर ओषा नक्षत्र शुरु। वज्र योग प्रात: 10:25 बजे तक, तदन्तर सिद्धि योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि में ही संचरण करेगा। चन्द्र दर्शन मुहुर्त15 महर्घ।

दैनिक राशिफल

मेष : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल होगा। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।           

बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। घरेलू कार्योंं में व्यस्तता बढ़ेगी। मजाकिया स्वभाव से आपने आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।           

मिथुन : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। सगे-संबंधोें में व्यवहार कुशल बने।            

कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों में का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।      

सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के जीवन बीतेगा।         

कन्या : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।      

तुला : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी।        

वृश्चिक : शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से परेशान होगा। कुछ मर्मस्पर्शी घटनाएं परेशान करेंगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।       

धनु : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वर्तमान कठिन एवं विषम परिस्थिति में ईश्वरीय आस्था से आशा की किरण जगेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।

मकर : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्योंं की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।             

कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में  स्थान न दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। खाली समय में मन में नीरसता का एहसास होगा।          

मीन : राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment