Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 20 जुलाई 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 20 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
![]() राशिफल |
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:35, काशी-प्रात: 05:19, कानपुर-प्रात: 05:27, पटना-प्रात: 05:09, देहरादून-प्रात: 05:28, गोरखपुर-प्रात: 05:14, लखनऊ-प्रात: 05:24 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:19, काशी-सायं 06:49, कानपुर-रात्रि 07:02, पटना-सायं 06:41, देहरादून-रात्रि 07:19, गोरखपुर-सायं 06:50, लखनऊ-रात्रि 07:00 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07.35, काशी-प्रात: 07.17, कानपुर-प्रात: 07.26, पटना-प्रात: 07.07, देहरादून-प्रात: 07:28, गोरखपुर-प्रात: 07.13, लखनऊ-प्रात: 07.23 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 09.15, काशी-रात्रि 08:46, कानपुर-रात्रि 08:59, पटना-रात्रि 08:38, देहरादून-रात्रि 09:14, गोरखपुर-रात्रि 08:47, लखनऊ-रात्रि 08:57 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय आषाढ़ 29, शक् संवत् 1945। श्रावण शुक्ल (अधिक मास) तृतीया, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण मास की 04 प्रविष्टें। मोहर्रम् 01, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष (अधिक मास) तृतीया अर्धरात्रियोत्तर 05:22 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि ही उदित रहेगा। ओषा नक्षत्र प्रात: 10:55 बजे तक, तदन्तर मघा नक्षत्र शुरु। सिद्धि योग पूर्वा. 11:22 बजे तक, तदन्तर व्यतिपात योग शुरु। चन्द्रमा कर्क राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 10:55 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा।
राशिफल
मेष : किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्च महत्वकांक्षाएं रोजगार में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। भावनाओं से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
बृषभ : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। घर में खुशहाली रहेगी।
मिथुन : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग ऊर्जावान बनायेगा।
कर्क : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।
सिंह : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनो से भावनात्मक कष्ट संभव।
कन्या : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु दवाब बनायेंगी।
तुला : निकट संबंधों संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ नई आकांक्षाएं अपनी पूर्ति हेतु व्यय करायेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। आवेश में आकर कोई गलत निर्णय न लें।
वृश्चिक : सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।
धनु : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों, तभी प्रगति संभव। है।
मकर : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। मन नीरसता से प्रभावित रहेगा। कोई नई इच्छा बलवती होगी। परिजनों से किसी भी शिकायत पर खुलकर बात करें।
कुंभ : पूजा-पाठ में पूरा दिन केंद्रित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।
मीन : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।
| Tweet![]() |