Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग

Last Updated 21 Jul 2023 09:11:12 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 21 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:36, काशी-प्रात: 05:19, कानपुर-प्रात: 05:28, पटना-प्रात: 05:10, देहरादून-प्रात: 05:29, गोरखपुर-प्रात: 05:15 लखनऊ-प्रात: 05:24 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:18, काशी-सायं 06:49, कानपुर-रात्रि 07:01, पटना-सायं 06:41, देहरादून-रात्रि 07:18, गोरखपुर-सायं 06:50, लखनऊ-रात्रि 07:00 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 08.29, काशी-प्रात: 08.09, कानपुर-प्रात: 08.19, पटना-प्रात: 08.00, देहरादून-प्रात: 08:23, गोरखपुर-प्रात: 08.06, लखनऊ-प्रात: 08.16 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 09.14, काशी-रात्रि 09:17, कानपुर-रात्रि 09:29, पटना-रात्रि 09:09, देहरादून-रात्रि 09:43, गोरखपुर-रात्रि 09:17, लखनऊ-रात्रि 09:27 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय आषाढ़ 30, शक् संवत् 1945। श्रावण शुक्ल (अधिक मास) तृतीया, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 05 प्रविष्टें। मोहर्रम् 02, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष (अधिक मास) तृतीया प्रात: 06:59 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि शुरु। मघा नक्षत्र अप. 13:58 बजे तक, तदन्तर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरु। व्यतिपात योग अप. 12:24 बजे तक, तदन्तर वरीयान योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में संचरण करेगा। भद्रा शुरु रात्रि 20:23 बजे से, वैनायकी श्रीगणोश चतुर्थी व्रत, ब्रrावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणोश मन्दिर में अभिषेक, तृतीय तिथि वृद्धि।
मेष : प्रणय संबंध मन प्रियतम से मिलने के लिये व्याकुल होगा। भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। शासन सत्ता से लाभ मिलेगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।        
बृषभ : जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंध में मन केंद्रित होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनायें। भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है किंतु ज्यादा अपेक्षाएं रखना कष्टकारी होगा।                        
मिथुन : वर्तमान स्थिति देखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन च्ेिंतित होगा। अत्याधिक भावुकतावश भावनात्मक शोषण की आशंका है।         
कर्क : भावुकतावश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुचाएंगी। परिजनों की चिंता रहेगी। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होगा।                      
सिंह : मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी किंड्ढतु इससे अभिमानी न बनें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और मन को सकारात्मक कायरे में केंद्रित करें। घरेलू जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।
कन्या : कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा निखरेगी। कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने भाग्य को कोसना छोड़ स्वयं को सकारात्मक दिशा में लगावें। मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी।                      
तुला : किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। अवरोधित कार्यों की पूर्ति हेतु मन विशेष रुप से चिंतित होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। जीवन में नीरसता को कम करें।              
वृश्चिक : भावुकतावश सगे-संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। अच्छे अवसरों का लाभ उठानें में सक्षम बनेंगे।
धनु : वर्तमान परिदृष्य को देखते हुए अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। परिश्रम से आर्थिक लाभ संभव। अपने अंदर नई ऊर्जा की अनुभूति करेंगे।               
मकर : मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में आपकी महत्ता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं।            
कुंभ : रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता से प्रभावित रहेगा। आप में दूसरों को आकषिर्त करने का अभूतपूर्व क्षमता है, जिसका भरपूर लाभ उठाएंगे। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।      
मीन : पूर्वाग्रहवश अपने निकट संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। परिजनों की चिंताएं मन को परेशान करेंगी।  भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय का योग है।





 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment