Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 22 जुलाई 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग

Last Updated 22 Jul 2023 07:10:39 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 22 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


राशिफल

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:36, काशी-प्रात: 05:19, कानपुर-प्रात: 05:28, पटना-प्रात: 05:10, देहरादून-प्रात: 05:29, गोरखपुर-प्रात: 05:15, लखनऊ-प्रात: 05:25 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:18, काशी-सायं 06:48, कानपुर-रात्रि 07:01, पटना-सायं 06:40, देहरादून-रात्रि 07:18, गोरखपुर-सायं 06:49, लखनऊ-रात्रि 06:59 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 09.22, काशी-प्रात: 09.01, कानपुर-प्रात: 09.11, पटना-प्रात: 08.52, देहरादून-प्रात: 09:17, गोरखपुर-प्रात: 08.58, लखनऊ-प्रात: 09.08 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 10.12, काशी-रात्रि 09:47, कानपुर-रात्रि 09:58, पटना-रात्रि 09:38, देहरादून-रात्रि 10:09, गोरखपुर-रात्रि 09:46, लखनऊ-रात्रि 09:56 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय आषाढ़ 31, शक् संवत् 1945। श्रावण शुक्ल (अधिक मास) चतुर्थी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 06 प्रविष्टें। मोहर्रम् 03, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष (अधिक मास) चतुर्थी प्रात: 09:27 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि शुरु। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सायं 16:59 बजे तक, तदन्तर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरु। वरीयान योग अप. 13:24 बजे तक, तदन्तर परिघ योग शुरु। चन्द्रमा सिंह राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 23:42 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त प्रात: 09:27 बजे।

दैनिक राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रोजगार क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन में कुछ नकारात्मक विचार परेशान करेंगे।                           
बृषभ : कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।   
मिथुन : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, बस थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने स्वास्थ्य  का ख्याल रखें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।           
कर्क : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनता न आने दें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा।                   
सिंह : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिक सरगर्मियां व्यस्तता बढ़ाएंगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मन में कुछ नकरात्मक विचार उत्पन्न होंगे।                 
कन्या : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। घर में खुशहाली रहेगी।                    
तुला : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे।                
वृश्चिक : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा।          
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छवि कुप्रभावित हो सकती है। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।                         
मकर : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।                   
कुंभ : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में आकस्मिक सफलता का योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।                
मीन : अनावश्यक दूसरोें की आलोचना न करें। रोजगार में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में लिये निर्णय से हानि संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। अपना तनाव दूसरों के समक्ष जाहिर न करें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment