जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 से 29 जुलाई, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल
ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (23 से 29 जुलाई, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:37, काशी-प्रात: 05:20, कानपुर-प्रात: 05:29, पटना-प्रात: 05:11, देहरादून-प्रात: 05:30, गोरखपुर-प्रात: 05:16 लखनऊ-प्रात: 05:25 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:17, काशी-सायं 18:48, कानपुर-सायं 19:01, पटना-सायं 18:40, देहरादून-सायं 19:17, गोरखपुर-सायं 18:49, लखनऊ-सायं18:59 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 10:15, काशी-प्रात: 09:52, कानपुर-प्रात:10:02, पटना-प्रात: 09:43, देहरादून-प्रात: 10:11, गोरखपुर-प्रात: 09:50, लखनऊ-प्रात: 10:00। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 22:38, काशी-रात्रि 22:15, कानपुर-रात्रि 22:26, पटना-रात्रि 22:06, देहरादून-रात्रि 22:35, गोरखपुर-रात्रि 22:13, लखनऊ-रात्रि 22:23 बजे। राहुकालम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 01, शक् संवत् 1945। श्रावण शुक्ल (अधिक मास) पंचमी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण मास की 07 प्रविष्टें। मोहर्रम् 04, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष (अधिक मास) पंचमी (05) पूर्वाह्न11:45 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 19:47 बजे तक, तदन्तर हस्त नक्षत्र प्रारम्भ। परिघ योग अपराह्न 14:16 बजे तक, तदन्तर शिव योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में संचरण करेगा। सूर्य सायन सिंह राशि में प्रात: 07:29 बजे प्रवेश करेगा, राष्ट्रीय श्रावण मासारम्भ, अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद जयन्ती, शुक्र वक्री प्रात: 07:01 बजे से।
साप्ताहिक राशिफल
मेष-कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। रविवार व मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपको सफलता दिलाएंगी। कार्य क्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।
वृषभ-अत्यधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। नये दायित्वों की बृद्धि से मन उसके प्रति चिन्तित होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता की अनुभूति होगी। शिक्षार्थियों का मन अनवरत परिश्रम के लिए केन्द्रित होगा। कोई लम्बी दूरी की यात्रा के योग हैं। शुक्रवार व शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे।
मिथुन-परिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केन्द्रित होगा। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। किसी नए कार्य में रुचि से मन में उत्साह का संचार होगा। सोमवार व मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वलित करेंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।
कर्क-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। परिजनो के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत श्रम से मन खिन्न होगा। सोमवार व मंगलवार को प्रयासरत क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति समुचित ब्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। बुधवार व शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
सिंह-किसी नए ब्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। आप अपने उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। कार्य क्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार व सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन चिन्तित होगा।
कन्या-इस सप्ताह पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टी संभव। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। सोमवार व मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-ब्यय में असन्तुलन पैदा होगा। महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है अत: इसमें सुधार लाएं। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार व शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।
तुला-इस सप्ताह किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों कटुता न पैदा करें। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। मन में ढेर सारी चिन्ताओं का समावेश होगा। श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति न होने से मन चिन्तित होगा। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार व शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा।
वृश्चिक-भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ.ेगी। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। कुछ अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।
धनु-कुछ नई शंकाएं पुराने सम्बन्धों में कटुता पैदा कर सकती है। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों का मन पर दबाव बढ़ेगा। पुरानी समस्याओं के समाधान के भी आसार बनेंगे। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। बृहस्पतिवार व शनिवार को आपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
मकर-स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। सोमवार व मंगलवार को आय-व्यय में सन्तुलन बनाएं। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बृहस्पतिवार व शनिवार को सुन्दर संभावनाएं मन में नए उमंग का संचार करेंगी। किसी लंबी दूरी के यात्रा की योजना के आसार बन रहे हैं।
कुंभ-कुछ अप्रिय बातो से संबंधों में कटुता की आशंका है। छोटी-छोटी बातो पर क्रोध न करें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। रविवार व सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुखो में बृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
मीन- महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। अत्यधिक आर्थिक अभाव वश मन चिन्तित होगा। कार्य क्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी नए व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियो के लिए ब्यस्तता का समय होगा। परिजनों की बातो को दिल पर मत लें।
सप्ताह के व्रत और त्यौहार
24 जुलाई 2023 (सोमवार) श्रावण सोमवार व्रत, बुध मघा नक्षत्र एवं सिंह राशि में अर्धरात्रयोत्तर 04:33 बजे प्रवेश करेगा। 25 जुलाई 2023 (मंगलवार) भद्रा अपराह्न 15:09 बजे से अर्धरात्रयोत्तर 03:21 बजे तक, भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा, संकट मोचन में हनुमत दर्शन, श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन (काशी में)। 26 जुलाई 2023 (बुधवार) 27 जुलाई 2023 (गुरुवार) 28 जुलाई 2023 (शुक्रवार) भद्रा प्रारम्भ अर्धरात्रयोत्तर 01:59 बजे 20:23 बजे से, विनायकी श्री गणोश चतुर्थी व्रत, ब्रrावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणोश मन्दिर में अभिषेक, तृतीय तिथि वृद्धि। 29 जुलाई 2023 (शनिवार) भद्रा समाप्त प्रात: 09:27 बजे, मंगल पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र मे रात्रि 23:54 बजे प्रवेश करेगा। 30 जुलाई 2023 (रविवार) सूर्य सायन सिंह राशि में प्रात: 07:29 बजे प्रवेश करेगा, राष्ट्रीय श्रावण मासारम्भ, अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद जयन्ती, शुक्र वक्री प्रात: 07:01 बजे से।
| Tweet![]() |