Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 24 जुलाई 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 24 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:37, काशी-प्रात: 05:20, कानपुर-प्रात: 05:29, पटना-प्रात: 05:11, देहरादून-प्रात: 05:31, गोरखपुर-प्रात: 05:16, लखनऊ-प्रात: 05:26 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:17, काशी-सायं 18:47, कानपुर-सायं 19:00, पटना-सायं 18:39, देहरादून-सायं 19:17, गोरखपुर-सायं 18:49, लखनऊ-सायं 18:58 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 11:08, काशी-प्रात: 10:43, कानपुर-प्रात: 10:54, पटना-प्रात: 10:34, देहरादून-प्रात: 11:05 बजे, गोरखपुर-प्रात: 10:42, लखनऊ-प्रात: 10:52 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 23:06, काशी-रात्रि 22:44, कानपुर-रात्रि 22:54, पटना-रात्रि 22:35, देहरादून-रात्रि 23:01, गोरखपुर-रात्रि 22:42, लखनऊ-रात्रि 22:52 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 02, शक् संवत् 1945। श्रावण शुक्ल (अधिक मास) षष्ठी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण मास की 08 प्रविष्टें। मोहर्रम् 05, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष (अधिक मास) षष्ठी (06)अपराह्न 13:42 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ। हस्त नक्षत्र रात्रि 22:12 बजे तक, तदन्तर चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ। शिव योग अपराह्न 14:52 बजे तक, तदन्तर सिद्ध योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में ही संचरण करेगा। श्रावण सोमवार वृत, बुद्ध मघा नक्षत्र एवं सिंह राशि में अर्धरात्रयोत्तर 04:33 बजे प्रवेश करेगा।
दैनिक राशिफल
मेष : अपने स्वास्थ्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज कराएंगी। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक संबंधों को दुश्मनी जैसा न बनने दें।
बृषभ : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा, अत: इसे सुधारें।
मिथुन : रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता है।
कर्क : अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। आलस्य का त्याग करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।
सिंह : अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।
कन्या : नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।
तुला : आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न मानें। कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होंगे।
वृश्चिक: जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने का प्रयत्न करें।
धनु: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
मकर: ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। जो बीत गया उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।
कुंभ: विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा।
मीन: कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
| Tweet![]() |