Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 7 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग
जानिए कैसा रहेगा आज आपका शुक्रवार, 7 अप्रैल, 2023 का राशिफल (Horoscope) और आज का पंचांग (Panchang)।
![]() |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:05, काशी-प्रात: 05:44, कानपुर-प्रात: 05:53, पटना-प्रात: 05:35, देहरादून-प्रात: 06:00 गोरखपुर-प्रात: 05:41, लखनऊ-प्रात: 05:51 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:42, काशी-सायं 18:16, कानपुर-सायं 18:28, पटना-सायं 18:08, देहरादून-सायं 18:40, गोरखपुर-सायं 18:16, लखनऊ-सायं 18:25 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 19:56, काशी-रात्रि 19:28, कानपुर-रात्रि 19:40, पटना-रात्रि 19:19, देहरादून-रात्रि 19:55, गोरखपुर-रात्रि 19:28, लखनऊ-रात्रि 19:38 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:40, काशी-प्रात: 06:19, कानपुर-प्रात: 06:29, पटना-प्रात: 06:10, देहरादून-प्रात: 06:35, गोरखपुर-प्रात: 06:16, लखनऊ-प्रात: 06:26 बजे।
राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 17, शक् संवत् 1945। वैशाख कृष्ण प्रतिपदा, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 24, प्रविष्टें। रमजान 15, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु।
वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा (01) प्रात: 10:22 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि प्रारम्भ। चित्रा नक्षत्र अपराहन् 13:33 बजे तक, तदन्तर स्वाती नक्षत्र प्रारम्भ। हषर्ण योग अर्धरात्रयोत्तर 01:25 बजे तक, तदन्तर वज्र योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में संचरण करेगा।
वैशाख कृष्ण पक्ष प्रारम्भ, इष्टि, वैशाख मासीय वत-यम-नियामादि प्रारम्भ, तुलसी पत्र से श्री विष्णु पूजा, मास पर्यन्त पनिसरा चलाना चहिए (अशक्ति में धर्म घटादि दान), मास भर चन्दन से श्री विष्णु पूजा, गुड फ्राई डे।
मौसम : उत्तर भारत में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी हल्की बदली हो सकती है। मध्य भारत में भी दिन साफ होगा। पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की वष्रा संभव है।
ज्योतिष के अनुसार 7 अप्रैल 2023, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज सितारे क्या कहते हैं...
मेष: महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।
बृषभ : कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। सम्वेदनशीलता पर नियत्रंण करें। पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं है।
मिथुन : सूझ-बूझ के साथ व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं। मजाकिया व हसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा।
कर्क : भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा।
सिंह : मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। उच्चस्तरीय संबंधोें से निकटता का लाभ मिलेगा।
कन्या : व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति लापरवाही न करें। मन में नकारात्मक चिन्ताएं परेशान करेंगी। कार्य क्षेत्र से मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा।
तुला : नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएंगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। अच्छा होगा परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। चिन्ताएं मन पर प्रभावी होगी सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।
वृश्चिक : संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकते हैं। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। किसी संबंध में प्रगाढ़ता नीजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है।
धनु: दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें।
मकर : किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुबिधा में रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। मन को खराब विचारों से दूर रखें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें।
कुंभ : अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें। वर्तमान में कठिनाईयों से कर सामना करने का समय है। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें।
मीन : संबंधों में कोई मुद्दा बन सकता है तथा वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। कुछ नई कठिनाइयों का बोध हो सकता है। कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है।
| Tweet![]() |