कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 6 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग
जानिए कैसा रहेगा आज आपका बृहस्पतिवार, 6 अप्रैल, 2023 का राशिफल (Horoscope) और आज का पंचांग (Panchang)।
![]() दैनिक राशिफल |
पंचांग (Panchang)
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:06 काशी-प्रात: 05.44, कानपुर-प्रात: 05:55, पटना-प्रात: 05:36, देहरादून-प्रात: 06:01, गोरखपुर-प्रात: 05:42, लखनऊ-प्रात: 05:52 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:41, काशी-सायं 06:15, कानपुर-सायं 06:27, पटना-सायं 06:08, देहरादून-सायं 06:38, गोरखपुर-सायं 06:15, लखनऊ-सायं 06.25 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 06.57, काशी-सायं 06:31, कानपुर-सायं 06:43, पटना-सायं 06:22, देहरादून-सायं 06:55, गोरखपुर-सायं 06.30, लखनऊ-सायं 06.41 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:10, काशी-प्रात: 05:47, कानपुर-प्रात: 05:58, पटना-प्रात: 05:39, देहरादून-प्रात: 06:06, गोरखपुर-प्रात: 05:46, लखनऊ-प्रात: 05:55। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 16, शक् संवत् 1945। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 23, प्रविष्टें। रमजान 14, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा प्रात: 10:05 बजे तक, तदन्तर वैशाख कृष्ण प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। हस्त नक्षत्र अप. 12:42 बजे तक, तदन्तर चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ। व्याघात योग अर्धरात्रियोत्तर 02:31 बजे तक, तदन्तर हषर्ण योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कन्या राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 01:11 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा। स्नान-दान की पूर्णिमा, चांडक पूजा (बंगाल), अन्वाधान, मन्वादि15, सर्वदेव दमनकोत्सव, श्री हनुमान जयन्ती (सूर्योदय काल में दक्षिण भारत एवं काशी के संकट मोचन मन्दिर में) शुक्र वृषभ राशि में प्रात: 10:59 बजे प्रवेश करेगा
मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा। मध्य क्षेत्रों में अच्ची धूप होगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वर्षा संभव।
राशिफल (Horoscope)
मेष : प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
बृषभ : नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मिथुन : नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। घर में खुशहाली भरा माहौल रहेगा।
कर्क : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
सिंह : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
कन्या : मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी रवैया अपनायें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।
तुला : किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्टप्रद वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृश्चिक : सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। घर में किसी मेहमान के आगमन से चहल-पहल रहेगी।
धनु : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।
मकर : मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। रोजगार में कुछ विरोधियों से सतर्क रहें।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
मीन : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न करें।
| Tweet![]() |