कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 5 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग
जानिए कैसा रहेगा आज आपका बुधवार, 5 अप्रैल, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग।
![]() दैनिक राशिफल |
पंचांग (Panchang)
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:07, काशी-प्रात: 05:45, कानपुर-प्रात: 05:56, पटना-प्रात: 05:37, देहरादून-प्रात: 06:02, गोरखपुर-प्रात: 05:43, लखनऊ-प्रात: 05:53 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:41, काशी-सायं 18:15, कानपुर-सायं 18:27, पटना-सायं 18:07, देहरादून-सायं 18:38, गोरखपुर-सायं 18:15, लखनऊ-सायं 18:25 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 18:01, काशी-सायं 17:36, कानपुर-सायं 17:48, पटना-सायं 17:28, देहरादून-सायं 17:57, गोरखपुर-सायं 17:35, लखनऊ-सायं 17:45 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 05:42, काशी-प्रात: 05:17, कानपुर-प्रात: 05:29, पटना-प्रात: 05:09, देहरादून-प्रात: 05:39, गोरखपुर-प्रात: 05:16, लखनऊ-प्रात: 05:26 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 15, शक् संवत् 1945। चैत्र शुक्ल चतुर्दशी, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 22, प्रविष्टें। रमजान 13, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी (14) प्रात: 09:20 बजे तक, तदन्तर पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र पूर्वाहन् 11:23 बजे तक, तदन्तर हस्त नक्षत्र प्रारम्भ। ध्रुव योग अर्धरात्रयोत्तर 03:16 बजे तक, तदन्तर व्याघात योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा प्रात: 09:20 बजे से रात्रि 21:43 बजे तक, वत की पूर्णिमा, गुरु हरिकिशन जोति जोत, श्री तेगबहादुर गुरयायी।
मौसम (Weather) : उत्तर भारत में पूर्ववत् दिन के अपेक्षा दिन के तापमान में वृद्धि होगी। उत्तर मैदानी क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा। उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में कही-कही बदली का मौसम होगा।
राशिफल (Horoscope)
मेष : मन नये धनागम के युक्तियों पर केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण दायित्वें मन पर दबाव बनाएंगी। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के सुख-दुख से मन परिवार को संजोने मे केन्द्रित होगा।
बृषभ : निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नाजुक संबंधों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनावें। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।
मिथुन : भावुक्ता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यवहारिक बनें। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क : महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगा। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्ररिश्रम तीव्र होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
सिंह : मन सुन्दर विचारों से सिंचित होगा। धार्मिक व पारंपरिक कार्यों में मन केन्द्रित होगा। नये कार्यो में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य संपादित होगा।
कन्या : थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। मन पर नियंत्रण करें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। मन ढ़ेर सारी पूर्वाग्रह प्रभावित होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
तुला: कार्य क्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह संबंधी अड़चनों को लेकर मन परेशान होगा।
वृश्चिक : नई सफलता के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोग क्रियाशील होंगे। आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। कोई सृजनात्मक कार्य संपादित होगा।
धनु: कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। अभिभावको से कुछ मतभेद की आशंका है। किसी अचल संपत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।
मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कोई सृजनात्मक कार्य संपादित होगा।
कुंभ : मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीविका के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा।
मीन : निकटस्थ संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें। संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। नजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगावें। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।
| Tweet![]() |