मंगलवार, 4 अप्रैल, 2023 का राशिफल

Last Updated 04 Apr 2023 08:16:22 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 4 अप्रैल, 2023 का राशिफल।


मंगलवार, 4 अप्रैल, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:08, काशी-प्रात: 05.46, कानपुर-प्रात: 05:57, पटना-प्रात: 05:38, देहरादून-प्रात: 06:04, गोरखपुर-प्रात: 05:44, लखनऊ-प्रात: 05:54 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:40, काशी-सायं 06:15, कानपुर-सायं 06:26, पटना-सायं 06:07, देहरादून-सायं 06:38, गोरखपुर-सायं 06:14, लखनऊ-सायं 06.24 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 05.06, काशी-सायं 04:43, कानपुर-सायं 04:54, पटना-सायं 04:34, देहरादून-सायं 05:01, गोरखपुर-सायं 04.53, लखनऊ-सायं 05.03 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05:42, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 05:17, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:29, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 05:09, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05:39, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:16, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 05:26। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 14, शक् संवत् 1945। चैत्र शुक्ल त्रयोदशी, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 21, प्रविष्टें। रमजान 12, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी प्रात: 08:05 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रात: 09:37 बजे तक, तदन्तर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रारम्भ। वृद्धि योग अर्धरात्रियोत्तर 03:40 बजे तक, तदन्तर ध्रुव योग प्रारम्भ। चन्द्रमा सिंह राशि का पूर्ण भोगकर अप.  16:06 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेगा। भगवान श्री महावीर जयन्ती (जैन), मीनाक्षी कल्याणम्, शिव नृसिंह दमनकोत्सव (महानिशीथकाल में), दमनक चतुर्दशी।

मौसम : उत्तर के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में दिन में तेज धूप होगी और गर्मी बढ़ेगी। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बदली होगी। कुछ पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा।

मेष : नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय है।  भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को नीरस करेंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।                
बृषभ : बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे।                   
मिथुन : सगे-संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छबि को धूमिल करेगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।                            
कर्क : मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।    
सिंह : पुरानी बातें भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। हर स्थिति का नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यकितित्व के परिचायक बनें।                     
कन्या : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बनेगा। विभागीय परिवर्तन संभव।                         
तुला : आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। व्यहार कुशलता व वाक्पटुता आपके व्यकित्व की सबसे बड़ी पूंजी है। इसका लाभ मिलेगा। अर्थाभव से परेशान होंगे।  
वृश्चिक : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।                     
धनु : स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी आपका हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।                 
मकर : मन कुछ असामान्यताओं का शिकार होगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।              
कुंभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नियोजित प्रयास सफलता अर्जित करेंगे।                 
मीन : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परंपरावादी व स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment