आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 3 अप्रैल, 2023 का राशिफल।
![]() आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:09, काशी-प्रात: 05:48, कानपुर-प्रात: 05:58, पटना-प्रात: 05:39, देहरादून-प्रात: 06:05, गोरखपुर-प्रात: 05:45, लखनऊ-प्रात: 05:55 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:39, काशी-सायं 18:15, कानपुर-सायं 18:26, पटना-सायं 18:06, देहरादून-सायं 18:37, गोरखपुर-सायं 18:14, लखनऊ-सायं 18:24 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 16:11, काशी-अप. 15:50, कानपुर-अप. 16:00, पटना-अप. 15:41, देहरादून-अप. 16:06, गोरखपुर-अप. 15:47, लखनऊ-अप. 15:57 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 05:13, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 04:47, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 04:59, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 04:39, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 05:11, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 04:47, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 04:57 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 13, शक् संवत् 1945। चैत्र शुक्ल द्वादशी, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 20, प्रविष्टें। रमजान 11, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष द्वादशी (12) प्रात: 06:24 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। मघा नक्षत्र प्रात: 07:24 बजे तक, तदन्तर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रारम्भ। गण्ड योग अर्धरात्रयोत्तर 03:41 बजे तक, तदन्तर वृद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में ही संचरण करेगा।सोम प्रदोष वत, अनंग त्रयोदशी, द्वादशी तिथि वृद्धि, शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में अपराहन् 15:05 बजे प्रवेश करेगा।
मोैसम: उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों मे कही-कही बदली या हल्की वष्राैहो सकती है। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी कही-कही वष्रा होगी। पूर्व-दक्षिण समुद्र तट पर भी वष्रा के असार है। पूरे उत्तर भारत में पूर्ववत् दिन के अपेक्षा तापमान में वृद्धि होगी।
मेष : संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन मे सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। नई दिशा में आपकी योजना आपकों उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें।
बृषभ : अच्छा होंगा कि परिजनो के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। संबंधों में कटुता न पैदा होने दें।
मिथुन : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकतें है।
कर्क : किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुबिधा में रहेगा। जीवन साथी से मधुरवाणी का उपयोग करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें।
सिंह : मन को खराब विचारों से दूर रखे। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। चापलूस लोगो से दूर रहें।
कन्या : कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है। वर्तमान में कठिनाईयों से सामना करने का समय है। संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी मे संयम रखें।
तुला : अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। बिगड़े हुए काम सुधार के लिए अच्छे भावना और संलग्नता की आवश्यकता है।
वृश्चिक : सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। नये कार्यो के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चाना संभव।
धनु : विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश और लान्छन के योग है। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नही है। संवेदनशीता पर नियन्तण्रकरें।
मकर : सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा। मजाकिया व हसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा।
मीन : प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें। मन मे नकारात्मक चिन्ताएं परेशान करेंगी।
| Tweet![]() |