Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 8 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग
ज्योतिष के अनुसार 8 अप्रैल 2023, शनिवार का दिन बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज सितारे क्या कहते हैं...
![]() दैनिक राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:03, काशी-प्रात: 05:42, कानपुर-प्रात: 05:52, पटना-प्रात: 05:34, देहरादून-प्रात: 05:59, गोरखपुर-प्रात: 05:40, लखनऊ-प्रात: 05:50 बजे।
दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:42, काशी-सायं 18:17, कानपुर-सायं 18:28, पटना-सायं 18:08, देहरादून-सायं 18:40, गोरखपुर-सायं 18:16, लखनऊ-सायं 18:26 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 20:57, काशी-प्रात: 20:27, कानपुर-प्रात: 20:41, पटना-प्रात: 20:19, देहरादून-प्रात: 20:57, गोरखपुर-प्रात: 20:28 लखनऊ-प्रात: 20:39 बजे।
दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 07:12, काशी-रात्रि 06:53, कानपुर-रात्रि 07:03, पटना-रात्रि 06:44, देहरादून-रात्रि 07:06, गोरखपुर-रात्रि 06:50, लखनऊ-रात्रि 07:00 बजे। राहुकालम 09:00 बजे से 10 :30 बजे तक।
राष्ट्रीय चैत्र 18, शक् संवत् 1945। वैशाख कृष्ण द्वितीया, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 25, प्रविष्टें। रमजान 16, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख कृष्ण पक्ष द्वितीया (02) प्रात: 10:12 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि प्रारम्भ। स्वाती नक्षत्र अपराहन् 13:59 बजे तक, तदन्तर विशाखा नक्षत्र प्रारम्भ। वज्र योग रात्रि 23:59 बजे तक, तदन्तर सिद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में संचरण करेगा। भद्रा प्रारम्भ रात्रि 21:54 बजे से, बुद्ध भरणी नक्षत्र में रात्रि में 23:48 बजे से प्रवेश करेगा।
मौसम : उत्तर भारत पूर्ववत् दिन के अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। हालांकि पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ेगा। मध्य भारत में भी दिन का मौसम साफ होगा।
मेष : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। मन कुछ असमान्यताओं का शिकार हो सकता है, जिससे मन को परेशान हो सकता है।
बृषभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलें। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन भाव उनसे वंचित हो सकता है।
मिथुन : व्यहारकुशलता व वाक्पटुता आपके व्यकित्व की सबसे बड़ी पूंजी है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है।
कर्क : सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव।
सिंह : परंमपरावादी व स्वाभिमानी मन व्यवहारिक जगत मे ताल-मेल बिठाने में असमर्थ कहा जाएगा। कार्य क्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
कन्या : पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये संबंधों से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी।
तुला : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिन्ताए मन में नीरसता लाएंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। बिरोधियों के प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे।
धनु : संबंधों में आलोचनात्मक रवैया आपके छवि पर बुरा प्रभाव डालेगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में बृद्धि होगी। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर : रोजगार के क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में समुचित परिश्रम मन केन्द्रिति होगा। पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें।
कुंभ : अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक सामना कर अच्छे व्यकितत्व का परिचायक बनें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
मीन : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकतें है। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। नये कायरे के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा।
| Tweet![]() |