Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए इस सप्ताह का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (9 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं...
![]() राशिफल |
पंचांग : रविवार, 9 अप्रैल, 2023
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:02, काशी-प्रात: 05:41, कानपुर-प्रात: 05:51, पटना-प्रात: 05:33, देहरादून-प्रात: 05:58, गोरखपुर-प्रात: 05:39, लखनऊ-प्रात: 05:49 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:43, काशी-सायं 06:17, कानपुर-सायं 06:29, पटना-सायं 06:09, देहरादून-सायं 06:41, गोरखपुर-सायं 06:17, लखनऊ-सायं 06:27 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 10:02, काशी-रात्रि 09:30, कानपुर-रात्रि 09:44, पटना-रात्रि 09:22, देहरादून-रात्रि 10:02, गोरखपुर-रात्रि 09:32, लखनऊ-रात्रि 09.42। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 07:49, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 07:32, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 07:41, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 07:23, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 07:42, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 07:28, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 07:38 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक।
राष्ट्रीय चैत्र 19, शक् संवत् 1945। वैशाख कृष्ण तृतीया, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 26, प्रविष्टें। रमजान 17, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख कृष्ण पक्ष तृतीया प्रात: 09:36 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। विशाखा नक्षत्र अप. 14:01 बजे तक, तदन्तर अनुरधा नक्षत्र प्रारम्भ। सिद्धि योग रात्रि 22:14 बजे तक, तदन्तर व्यातिपात योग प्रारम्भ। चन्द्रमा तुला राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 08:02 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त प्रात: 09:36 बजे, संकष्टी श्री गणोश चतुर्थी व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 21:35 बजे, ब्रrावर्त (बिठूर) में सिद्धि गणोश मन्दिर में अभिषेक।
मौसम : पूरे उत्तरीय क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होगी। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में अच्छी धूप निकलेगी। उत्तर पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बदली संभव।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
10 अप्रैल-सती अनसुइया जयन्ती। 11 अप्रैल-भद्रा प्रारम्भ अर्धरात्रियोत्तर 05:40 बजे से, श्री तेग बहादुर जयन्ती, षष्ठी तिथि क्षय। 12 अप्रैल-भद्रा समाप्त अप. 16:43 बजे, श्री शितला सप्तमी व्रत, श्री गुरु अजरुनदेव जयन्ती। 13 अप्रैल-श्री शितलाष्टमी व्रत, पयरुषिततान, कालाष्टमी, अष्टका। 14 अप्रैल-सूर्य अिन नक्षत्र में एवं सूर्य की मेष संक्रन्ति अप. 14:57 बजे प्रवेश करेगा, चन्द्रदर्शन मुहुर्त30, समर्घ, वैशाखी, संक्रन्ति का विशेष पुण्यकाल प्रात: 10:57 बजे से सूर्यास्त तक, सतुआ, जल एवं कुम्भ आदि दान, हरिद्वार या काशी में स्नान, मीन (खर) मास समाप्त, भीमराव अम्बेडकर जयन्ती। 15 अप्रैल-पंचक (पचखा) प्रारम्भ सायं 18:44 बजे से, सौर (मेष) वैशाख मास प्रारम्भ। 16 अप्रैल-पंचक (पचखा), वरुथिनी एकादशी व्रत सबका, श्री बल्लभाचार्य जयन्ती।
साप्ताहिक राशिफल (9 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2023)
मेष-ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरी क्षमता के साथ कार्यरत रहें। बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण तनाव का कारण बन सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्योंं को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों की काफी ब्यस्तता रहेगी। परिवार मे किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असन्तुलन का भय मन को परेशान करेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
वृषभ-कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। ईश्वरीय आस्था से शांति का आभास होगा। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। कार्यक्षेत्र मे ब्यस्तता के साथ घरेलू दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। रविवार एवं मंगलवार को घरेलू वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति होने के आसार हैं। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।
मिथुन-अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो आप इस सप्ताह संबंधियों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
कर्क-पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनाने का प्रयास करें। व्यवहार कुशलता से संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। परिवार को एकजुट रखने में प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ेगा।
सिंह-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये विचारों पर केंद्रित होगा। आकस्मिक जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन परेशान रहेगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से प्रभावित रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।
कन्या-यह मायावी जीवन सुख-दुख से परिपूर्ण है। अत: इसके साथ समझौता कर चलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। चापलूस लोगों से दूर रहें। उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्त्तव्यों के प्रति सजग हों। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने लोकप्रिय होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे।
तुला-कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। किसी महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। मन को सकारात्मक दिशा दें। आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। भविष्य के प्रति आकाक्षाएं। मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। घर-परिवार में व्यय का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
वृश्चिक-कुछ नई सफलताएं मिलेंगी। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को खान-पान में सावधानी बरतें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
धनु-इस सप्ताह दूसरों की आलोचना करने जैसी किसी भूल से आपकी छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका मन पुरानी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। मन पूर्ण उत्साह के साथ समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। रविवार एवं मंगलवार को क्रोध पर नियंत्रण रखें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी।
मकर-प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। घर में गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी संबंधों में सौम्यता लायें। कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। कुछ विषम स्थितियां आपके कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने मे असमर्थ होगा। एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं दूसरी तरफ किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखद करेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।
कुंभ-इस सप्ताह संघर्ष के साथ-साथ नई सफलताएं मिलने के आसार हैं। नैतिक कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। सामाजिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति से आप अवसादित हो सकते हैं। अपनी मिलनसारिता द्वारा सामाजिक संबंधों को प्रभावित न होने दें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देय से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भाग्य का सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।
मीन-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी परन्तु यह आपके वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। एक तरफ पारिवारिक वातावरण में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा परन्तु प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे ब्यर्थ न गंवायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
| Tweet![]() |