Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 10 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग

Last Updated 10 Apr 2023 07:14:29 AM IST

ज्योतिष के अनुसार 10 अप्रैल 2023, सोमवार का दिन बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज सितारे क्या कहते हैं...


दैनिक राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:01, काशी-प्रात: 05:40, कानपुर-प्रात: 05:49, पटना-प्रात: 05:32, देहरादून-प्रात: 05:57, गोरखपुर-प्रात: 05:38, लखनऊ-प्रात: 05:48 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:43, काशी-सायं 18:18, कानपुर-सायं 18:30, पटना-सायं 18:09, देहरादून-सायं 18:41, गोरखपुर-सायं 18:17, लखनऊ-सायं 18:27 बजे।

दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 23:08, काशी-रात्रि 22:35, कानपुर-रात्रि 22:49, पटना-रात्रि 22:26, देहरादून-रात्रि 23:09, गोरखपुर-रात्रि 22:37, लखनऊ-रात्रि 22:47 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08:33, काशी-प्रात: 08:17, कानपुर-प्रात: 08:25, पटना-प्रात: 08:07, देहरादून-प्रात: 08:25, गोरखपुर-प्रात: 08:12, लखनऊ-प्रात: 08:22 बजे।

राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 20, शक् संवत् 1945। वैशाख कृष्ण चतुर्थी, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 27, प्रविष्टें। रमजान 18, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्थी (04) प्रात: 08:37 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि प्रारम्भ। अनुरधा नक्षत्र अपराह्न 13:39 बजे तक, तदन्तर ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। व्यतिपात योग रात्रि 20:12 बजे तक, तदन्तर वरियान योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में ही संचरण करेगा। सती अनसुइया जयन्ती।  

मौसम (Weather) : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बदली या हल्की वष्रा हो सकती है। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की वष्रा हो सकती है। पूरे उत्तर मध्य भारत में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान में वृद्धि होगी।

राशिफल (Horoscope)

मेष : सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। 

बृषभ : महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चताना पड़ सकता है। ध्यान रहें कि कोई भी महत्वपूर्ण संबंध विगड़ने न पाये। कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेगीं।

मिथुन : सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है।  परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।         

कर्क : मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा।

सिंह : व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति लापरवाही न करें।

कन्या : कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। बेकार के कायरे में व्यस्तता से मन खिन्न होगा।

तुला : नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएंगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। शिक्षा में ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकतें है। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।

वृश्चिक : किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।

धनु :  अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है।

मकर : लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। आवेश में कोई कार्य न लें। यात्रा में सावधानी बरतें।

कुंभ : वर्तमान में कठिनाईयों से  कर सामना करने का समय है। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें।

मीन :  संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। थोड़ा अर्थाभाव मन को परेशान कर सकता है। चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment