Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 11 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग

Last Updated 11 Apr 2023 09:43:49 AM IST

ज्योतिष के अनुसार 11 अप्रैल 2023, मंगलवार का दिन बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:00, काशी-प्रात: 05:39, कानपुर-प्रात: 05:48, पटना-प्रात: 05:31, देहरादून-प्रात: 05:57, गोरखपुर-प्रात: 05:37, लखनऊ-प्रात: 05:47 बजे।

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:44, काशी-सायं 18:18, कानपुर-सायं 18:30, पटना-सायं 18:10, देहरादून-सायं 18:41, गोरखपुर-सायं 18:18, लखनऊ-सायं 18:28 बजे।

दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 00:13, काशी-रात्रि 23:39, कानपुर-रात्रि 23:53, पटना-रात्रि 23:31, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 00:14, गोरखपुर-रात्रि 23:41, लखनऊ-रात्रि 23:52 बजे।

दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09:23, काशी-प्रात: 09:08, कानपुर-प्रात: 09:16, पटना-प्रात: 08:59, देहरादून-प्रात: 09:15, गोरखपुर-प्रात: 09:03, लखनऊ-प्रात: 09:13 बजे।

राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

राष्ट्रीय चैत्र 21, शक् संवत् 1945। वैशाख कृष्ण पंचमी, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 28, प्रविष्टें। रमजान 19, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु।

वैशाख कृष्ण पक्ष पंचमी (05) प्रात: 07:17 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। ज्येष्ठा नक्षत्र अपराहन् 12:58 बजे तक, तदन्तर मूल नक्षत्र प्रारम्भ। वरियान योग सायं 17:53 बजे तक, तदन्तर परिघ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर अपराहन् 12:58 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा प्रारम्भ अर्धरात्रयोत्तर 05:40 बजे से, श्री तेग बहादुर जयन्ती, षष्ठी तिथि क्षय।  

मौसम : उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होगी। उत्तर मध्य भारत में दिन में तेज धूप होगी और गरमी बढ़ेगी। पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बदली देखने को मिल सकती है। कुछ पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी पूर्ववत् दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा।  

आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज सितारे क्या कहते हैं...

मेष: मन कुछ असमान्यताओं का शिकार हो सकता है। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। भौतिक परिवेश तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा।          

बृषभ : अत्यधिक बोलना प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर रहा है अत: इसे सुधारें। वाक्पटुता आपके व्यक्त्वि की सबसे बड़ी पूंजी है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। 

मिथुन : बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। आपका मस्तमौला मन मौजमस्ती में समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। 

कर्क :वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।

सिंह :  पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। परम्परावादी व स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा।

कन्या:  गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। किसी नए क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखायी देंगे।

तुला : भविष्य संबंधी कुछ चिन्ताएं मन में नीरसता लाएंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।

वृश्चिक : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव।

धनु:  पुरानी बातों को भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। संबंधों में आलोचनात्मक रवैया आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालेगा। रोजगार में नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर: नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।  रोजगार के क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होंगे।

कुंभ : अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक सामना कर अच्छे व्यक्तित्व का परिचायक बनें। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।

मीन : नये कार्य के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। विभागीय परिवर्तन से थोड़ा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।  

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment