Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 12 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग
ज्योतिष के अनुसार 12 अप्रैल 2023, बुधवार का दिन बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() बुधवार, 12 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग |
पंचांग (Panchang)
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:59, काशी-प्रात: 05:38, कानपुर-प्रात: 05:48, पटना-प्रात: 05:30, देहरादून-प्रात: 05:54, गोरखपुर-प्रात: 05:36, लखनऊ-प्रात: 05:46 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:44, काशी-सायं 06:19, कानपुर-सायं 06:30, पटना-सायं 06:10, देहरादून-सायं 06:43, गोरखपुर-सायं 06:18, लखनऊ-सायं 06:28 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01:13, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:40, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:54, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00:32, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:15, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:42, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00:53 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 10:22, काशी-अप्रात: 10:07, कानपुर-प्रात: 10:15, पटना-प्रात: 09:57, देहरादून-प्रात: 10:15, गोरखपुर-प्रात: 10:02, लखनऊ-प्रात: 10:11 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 22, शक् संवत् 1945।
वैशाख कृष्ण षष्ठी, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 29, प्रविष्टें। रमजान 20, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख कृष्ण पक्ष षष्ठी प्रात: 05:39 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 03:44 बजे तक उदित रहेगी, तत्पश्चात अष्टमी तिथि प्रारम्भ। मूल नक्षत्र पूर्वा. 11:59 बजे तक, तदन्तर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ। परिघ योग अप. 15:20 बजे तक, तदन्तर शिव योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा समाप्त अप. 16:43 बजे, श्री शितला सप्तमी व्रत, श्री गुरु अर्जुन देव जयन्ती।
मौसम (Weather) : कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वष्रा संभव। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में कहीं धूप तो कहीं बदली होगी। उत्तर मैदानी क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं बदली का मौसम होगा।
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
मेष : किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनो से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। पारंपरिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
बृषभ : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों के प्रति मन केन्द्रित होगा। परिवार में कोई सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ संबंधों में प्यार विखेरे। आवेश में लिया गया निर्णय से हानि संभव।
मिथुन : कोई नई योजना उत्साहित करेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अत्याधिक कार्यों का बोझ आपके अकेली जान पर पड़ सकता है। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त हो सकता है।
कर्क : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक है, लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।
सिंह : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। व्यक्तियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बोझिल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता हेतु प्रयत्न सार्थक होगा।
कन्या : कार्य क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिन्ता उत्पन्न करेगी। निराशा त्याग मन को आशावादी बिचारों से सिंचित करें। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे।
तुला : कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। घरेलू कायरे में व्यस्तता बढ़ेगी। ‘‘खाली मन शैतान का घर’’ अत: अपने दिनचर्या को सुधारें। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे।
वृश्चिक : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नकारात्मक विचार मन को परेशान करेगा। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगा। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों को मन पर अंकुश लगावें।
धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। खराब संगत से दूरी बनावें। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। हर वक्त अपने को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं है।
कुंभ : सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जरुरतो की पूर्ति साधनाभाव से मन चिन्तित होगा। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। वाक्यपटुता से संबंधों में प्रभावशाली होंगे।
मीन : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य में मन केन्द्रित होगा। कार्य क्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाऐंगे।
| Tweet![]() |