Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 13 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग
ज्योतिष के अनुसार 13 अप्रैल 2023, बृहस्पतिवार का दिन बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() दैनिक राशिफल (Dailh Horoscope) |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:58 काशी-प्रात: 05.37, कानपुर-प्रात: 05:47, पटना-प्रात: 05:29, देहरादून-प्रात: 05:53, गोरखपुर-प्रात: 05:35, लखनऊ-प्रात: 05:45 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:45, काशी-सायं 06:19, कानपुर-सायं 06:31, पटना-सायं 06:11, देहरादून-सायं 06:43, गोरखपुर-सायं 06:19, लखनऊ-सायं 06.29 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02.08, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01:35, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:49, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01:27, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:09, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.37, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01.48 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11:27, काशी-पूर्वा. 11:12, कानपुर-पूर्वा. 11:20, पटना-पूर्वा. 11:02, देहरादून-पूर्वा. 11:18, गोरखपुर-पूर्वा. 11:06, लखनऊ-पूर्वा. 11:16। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक।
राष्ट्रीय चैत्र 23, शक् संवत् 1945। वैशाख कृष्ण अष्टमी, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 30, प्रविष्टें। रमजान 21, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख कृष्ण पक्ष अष्टमी अर्धरात्रियोत्तर 01:34 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि प्रारम्भ। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रात: 10:43 बजे तक, तदन्तर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ। शिव योग अप. 12:34 बजे तक, तदन्तर सिद्ध योग प्रारम्भ। चन्द्रमा धनु राशि का पूर्ण भोगकर अप. 16:22 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। श्री शितलाष्टमी व्रत, पयरुषिततान, कालाष्टमी, अष्टका।
मौसम (Weather) : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों तेज वष्रा संभव। उत्तर मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट होगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वष्रा के आसार हैं।
राशिफल (Horoscope)
मेष : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।
बृषभ : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मिथुन : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
कर्क : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंंत्रण खें। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे।
सिंह : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
कन्या : परिजनों के बीच मधुर संवाद पर जोर दें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रेरित करेंगी। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
तुला : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। भबिष्य संबंधी चिंताएं रहेंगी।
वृश्चिक : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा।
धनु : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
मकर : मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कायरें की ओर आकर्षित मन पर अंकुश लगायें।
कुंभ : अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूति करने में सक्षम होंगे। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन : परिजनों का सान्निथ्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है।
| Tweet![]() |