महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का 'एक्स' अकाउंट हैक

Last Updated 21 Sep 2025 01:36:04 PM IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के 'एक्स' खाते को रविवार को हैक कर लिया गया और उस पर पाकिस्तान और तुर्की के झंडे वाली तस्वीरें पोस्ट की गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का 'एक्स' अकाउंट हैक

हैकर्स ने शिंदे के खाते से दो इस्लामिक देशों की तस्वीरें ऐसे वक्त पोस्ट की हैं जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप में अपना दूसरा मैच खेलने वाले हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस को जानकारी दी।’’

उन्होंने कहा कि खाते को ठीक करने में 30 से 45 मिनट का समय लगा।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment