बृहस्पतिवार, 27 अक्टूबर, 2022 का राशिफल

Last Updated 27 Oct 2022 07:52:33 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 27 अक्टूबर, 2022 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 27 अक्टूबर, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:29 काशी-प्रात: 06.02, कानपुर-प्रात: 06:14, पटना-प्रात: 05:54, देहरादून-प्रात: 06:28, गोरखपुर-प्रात: 06:02, लखनऊ-प्रात: 06:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:40, काशी-सायं 05:20, कानपुर-सायं 05:30, पटना-सायं 05:11, देहरादून-सायं 05:34, गोरखपुर-सायं 05:17, लखनऊ-सायं 05.27, बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 08.16, काशी-प्रात: 07:45, कानपुर-प्रात: 07:59, पटना-प्रात: 07:37, देहरादून-प्रात: 08:16, गोरखपुर-प्रात: 07.47, लखनऊ-प्रात: 07.57 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 07:01, काशी-सायं 06:45, कानपुर-सायं 06:53, पटना-सायं 06:35, देहरादून-सायं  06:54, गोरखपुर-सायं 06:40, लखनऊ-सायं 06:50। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय कात्तिर्क 05, शक् संवत् 1944। कत्तिर्क शुक्ल द्वितीया, संवत् 2079, सौर (तुला) कात्तिर्क मास की 11, प्रविष्टें। रवि-उल-उस्सानी 01, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। कात्तिर्क शुक्ल पक्ष द्वितीया अप. 12:45 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि प्रारम्भ। विशाखा नक्षत्र अप. 12:11 बजे तक, तदन्तर अनुराधा नक्षत्र प्रारम्भ। अयुष्मान योग प्रात: 07:27 बजे तक, तदन्तर सौभाग्य योग प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 04:33 बजे तक उदित रहेगा तत्पश्चात शोभन योग प्रारम्भ। चन्द्रमा तुला राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 06:31 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करगा। चन्द्रदर्शन मुहुर्त30, भ्रातृ द्वितीया, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा, यम द्वितीया, यमुना स्नान, लेखनी पूजन, मथुरा में यमुना स्नान।

मौसम : उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा रात्रि का मौसम ठंडा होगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी रात्रि मेंठंड बढ़ेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि में ठंड बढ़ेगी।

मेष : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है।
बृषभ : अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मिथुन : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।
सिंह : समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।
कन्या : कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होग
तुला : किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति हेतु ध्यान दें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें।
वृश्चिक : आर्थिक सबलता हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।
धनु : नये संबंधों के साथ घुलनशीलता प्रशंसनीय है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को परेशान करेगा। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंता बढ़ेगी।
मकर : परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। घर में बैठे-बैठे बोरियत होगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की  समयानुकूल पूर्ति के लिए चिंतित होंगे। आलस्य से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।
कुंभ : कुछ भी नया न कर पाने में असमर्थता से मन  परेशान रहेगा। पारिवारिक कार्यों में ब्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। अपनी अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे।
मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में छबि खराब हो सकती है। घर में खुशहाली रहेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment