बुधवार, 26 अक्टूबर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 26 अक्टूबर, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 26 अक्टूबर, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:28, काशी-प्रात: 06:02, कानपुर-प्रात: 06:13, पटना-प्रात: 05:53, देहरादून-प्रात: 06:27, गोरखपुर-प्रात: 06:02, लखनऊ-प्रात: 06:11 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:41, काशी-सायं 17:21, कानपुर-सायं 17:31, पटना-सायं 17:12, देहरादून-सायं 17:35, गोरखपुर-सायं 17:18, लखनऊ-सायं 17:28 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07:10, काशी-प्रात: 06:41, कानपुर-प्रात: 06:54, पटना-प्रात: 06:32, देहरादून-प्रात: 07:09, गोरखपुर-प्रात: 06:41, लखनऊ-प्रात: 06:51 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 18:19, काशी-सायं 18:01, कानपुर-सायं 18:10, पटना-सायं 17:52, देहरादून-सायं 18:13, गोरखपुर-सायं 17:57, लखनऊ-सायं 18:07 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय कार्तिक 04, शक् संवत् 1944। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2079, सौर (तुला)कात्तिर्क मास की 10, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 29, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (01) अपराह्न 14:42 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि प्रारम्भ। स्वाती नक्षत्र अपराह्न 13:24 बजे तक, तदन्तर विशाखा नक्षत्र प्रारम्भ। प्रीति योग प्रात: 10:09 बजे तक, तदन्तर अयुष्मान योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में ही संचरण करेगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट करीदिन।
मौसम: उत्तर भारत में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा रात्रि का मौसम ठंडा रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी। मध्य भात में रात्रि पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौसम ठंडा होगा।
मेष: प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने का प्रयत्न करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता को दुश्मनी जैसा न बनने दें।
बृषभ: नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने काप्रयत्न करें। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट की संभावना है।
मिथुन: कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
कर्क: पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति मन चिन्तित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र।
सिंह: अनावश्यक मन में बेचैनी बढ़ेगी। भविष्य के प्रति मन चिन्तित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या: कुछ मर्मस्पर्शी बातें मन को परेशान करेंगी। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। एक जैसी दिनचर्या से मन आशंका होगी।
तुला: कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता है।
वृश्चिक: योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मन में उत्साहीनता ठीक नहीं है अत: मन को रचनात्मक गति दें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।
धनु: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। जो बीत गया उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।
मकर: कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कुंभ: आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। मन में नीरसता व चिन्ता का वाश होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा।
मीन: नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
Tweet![]() |