शनिवार, 29 अक्टूबर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 29 अक्टूबर, 2022 का राशिफल।
![]() शनिवार, 29 अक्टूबर, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:30, काशी-प्रात: 06:03, कानपुर-प्रात: 06:15, पटना-प्रात: 05:55, देहरादून-प्रात: 06:29, गोरखपुर-प्रात: 06:03, लखनऊ-प्रात: 06:13 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:38, काशी-सायं 17:19, कानपुर-सायं 17:28, पटना-सायं 17:10, देहरादून-सायं 17:33, गोरखपुर-सायं 17:16, लखनऊ-सायं 17:26 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली- प्रात: 10:33, काशी-प्रात: 10:00, कानपुर-प्रात: 10:14, पटना-प्रात: 09:52, देहरादून-प्रात: 10:35, गोरखपुर-प्रात: 10:02, लखनऊ-प्रात: 10:12 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 20:48, काशी-रात्रि 20:33, कानपुर-रात्रि 20:41, पटना-रात्रि 20:23, देहरादून-रात्रि 20:39, गोरखपुर-रात्रि 20:27, लखनऊ-रात्रि 20:37 बजे। राहुकालम 09:00 बजे से 10 :30 बजे तक। राष्ट्रीय कार्तिक 07, शक् संवत् 1944। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी, संवत् 2079, सौर (तुला) कार्तिक मास की 14, प्रविष्टें। रवि-उल-उस्सानी 03, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी (04) प्रात: 08:13 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि प्रारम्भ होकर अर्धरात्रयोत्तर 05:50 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात षष्ठी तिथि प्रारम्भ। ज्येष्ठा नक्षत्र प्रात: 09:05 बजे तक, तदन्तर मूल नक्षत्र प्रारम्भ। अतिगण्ड योग रात्रि 22:21 बजे तक, तदन्तर सुकर्मा योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 09:05 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त प्रात: 08:13 बजे, सौभाग्य पंचमी, पाण्डव पंचमी, ज्ञान पंचमी।
मौसम: पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में आकस्मिक रात्रि में ठंड बढ़ेगी। विशेषकर रात्रि का मौमस अत्यधिक ठंडा होगा। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी। उत्तर भारत के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढने के आसार हैं। पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौसम ठंडा रहेगा।
मेष: भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़गी। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी, परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करें। समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा।
बृषभ: कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्यधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।
मिथुन: तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। उच्च स्तरीय व्यक्तियों के सानिध्य से मनोबल मजबूत होगा। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कठिनाईयां संभव।
कर्क: परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। संबंधों से भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। आप समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाएं।
सिंह: अपने मन को किसी नए रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केन्द्रित करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिन्ताएं समाप्त होगी। नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है।
कन्या: अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। आर्थिक सबलता के लिए मन नई युक्तियों पर केन्द्रित होगा।
तुला: पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओत-प्रोत होगा। सुन्दर कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। अत्यधिक कर्ज भार से मन चिन्तित होगा।
वृश्चिक: वर्तमान की स्थिति देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेगी। फिर भी कुछ नए आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। निर्थक दूसरो की अलोचना न करें।
धनु: महत्वपूर्ण दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता के क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिन्तित करेगा।
मकर: व्यावसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
कुंभ: सुन्दर सोच का सुन्दर लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। कार्य क्षेत्र में बदलाव अच्छा लगेगा। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।
मीन: अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति में बाधक होगा।
Tweet![]() |