मंगलवार, 13 सितम्बर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 13 सितम्बर, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 13 सितम्बर, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:04, काशी-प्रात: 05.43, कानपुर-प्रात: 05:53, पटना-प्रात: 05:34, देहरादून-प्रात: 06:00, गोरखपुर-प्रात: 05:41, लखनऊ-प्रात: 05:50 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:28, काशी-सायं 06:04, कानपुर-सायं 06:15, पटना-सायं 05:56, देहरादून-सायं 06:26, गोरखपुर-सायं 06:03, लखनऊ-सायं 06.13 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 08.27, काशी-रात्रि 08:26, कानपुर-रात्रि 08:16, पटना-रात्रि 07:57, देहरादून-रात्रि 08:21, गोरखपुर-रात्रि 08.03, लखनऊ-रात्रि 08.13 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08:46, काशी-प्रात: 08:20, कानपुर-प्रात: 08:32, पटना-प्रात: 08:11, देहरादून-प्रात: 08:44, गोरखपुर-प्रात: 08:19, लखनऊ-प्रात: 08:30। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 22, शक् संवत् 1944। अश्विन कृष्ण तृतीया, संवत् 2079, सौर (सिंह)भाद्रपद मास की 29, प्रविष्टें। सफर 16, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। अश्विन कृष्ण पक्ष तृतीया प्रात: 10:37 बजे तक तदन्तर चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। रेवती नक्षत्र प्रात: 06:36 बजे तक तदन्तर अश्विनी नक्षत्र प्रारम्भ। वृद्धि योग प्रात: 07:37 बजे तक तदन्तर ध्रुव योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मीन राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 06:36 बजे मेष राशि में प्रवेश कारेगा। चतुर्थी श्राद्ध, पंचक (पचखा) समाप्त प्रात: 06:35 बजे तक, भद्रा समाप्त प्रात: 10:37 बजे तक, अंगारकी गणेश चतुर्थी व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 20:37 बजे, सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रात्रि 21:13 बजे प्रवेश करेगा, स्त्री-पुरुष, सूर्य-चन्द्र, खर वाहन, वायु नाड़ी, तदीश सूर्य, वायु वेगादि के साथ वर्षा हो, स्थायीजय योग प्रात: 10:37 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक।
मौसम : उत्तर-मध्य क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की हल्की वर्षा संभव। मध्य क्षेत्रों में भी पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौसम ठंडा होगा। पर्वतीय क्षेत्रों एवं पूर्वी क्षेत्रों में तेज हवा के साथ वर्षा संभव।
मेष : आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति संभव। कोई अवराधिक कार्य हल होगा। अच्छे समय की शुरुआत होगी एवं कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। इष्ट देव की आराधना करके ही नया कार्य प्रारम्भ करें।
बृषभ : निकट संबंधों में मृदुभाषी बनें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है।
मिथुन : किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब संभव। स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। लेन-देन में सावधानी बरतें।
कर्क : कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम संभव। विरोधियों की सक्रियता के बावजूद धैर्य का परिचय देंगे। आंतरिक क्षमता को पहचानते हुए स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।
सिंह : घर में कुछ तनावप्रद वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवांछित सफलता न मिलने से परेशान होंगे। रोजगार में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। जीवन साथी के साथ मधुरतापूर्ण व्यवहार रखें।
कन्या : जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से न डरें बल्कि धैर्य से काम लें। दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता के आसार हैं। जिम्मेदारियों की पूर्ति में बिलम्ब से मन चिंतित होगा।
तुला : किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट संभव। कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। आ रही कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।
वृश्चिक : संतान के भविष्य संबंधी चिंतायें मन को उद्वेलित करेंगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट से उत्साहित होंगे। मनोबल एवं अभिव्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओं के उजागर में अक्षम होंगे।
धनु : नकारात्मक भावनाओं का त्याग कर सकारात्मकता पर ध्यान दें। आय-व्यय में संतुलन बनायें। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। घरेलू दायित्वों की पूर्ति होगी।
मकर : काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। घरेलू वातावरण सुखद होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।
कुंभ : घर-परिवार की आर्थिक चिंताएं रहेंगी। घर में कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने का योग है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु घरेलू महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न छोड़ें।
मीन : नई सफलतायें आपको आकर्षित करेंगी। अत: परिश्रम से न डरें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ नई उमंग की अनुभूति करेंगे।
Tweet![]() |