बुधवार, 14 सितम्बर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 14 सितम्बर, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 14 सितम्बर, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:05 काशी-प्रात: 05.43, कानपुर-प्रात: 05:53, पटना-प्रात: 05:34, देहरादून-प्रात: 06:01, गोरखपुर-प्रात: 05:41, लखनऊ-प्रात: 05:51 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:27 काशी-सायं 06:03, कानपुर-सायं 06:14, पटना-सायं 05:55, देहरादून-सायं 06:24, गोरखपुर-सायं 06:02, लखनऊ-सायं 06.12 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 09.00, काशी-रात्रि 08:41, कानपुर-रात्रि 08:51, पटना-रात्रि 08:32, देहरादून-रात्रि 08:54, गोरखपुर-रात्रि 08.38, लखनऊ-रात्रि 08.48 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09:46, काशी-प्रात: 09:18, कानपुर-प्रात: 09:30, पटना-प्रात: 09:09, देहरादून-प्रात: 09:45, गोरखपुर-प्रात: 09:18, लखनऊ-प्रात: 09:28। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 23, शक् संवत् 1944। अिन कृष्ण चतुर्थी, संवत् 2079, सौर (सिंह)भाद्रपद मास की 30, प्रविष्टें। सफर 17, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। अिन कृष्ण पक्ष चतुर्थी प्रात: 10:25 बजे तक तदन्तर पंचमी तिथि प्रारम्भ। अिनी नक्षत्र प्रात: 06:57 बजे तक तदन्तर भरणी नक्षत्र प्रारम्भ। ध्रुव योग प्रात: 06:16 बजे तक तदन्तर ब्याघात योग प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 05:34 बजे हषर्ण योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा। भरणी श्राद्ध, पंचमी श्राद्ध।
मौसम : उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में दिन में तेज धू रहेगी एवं गर्मी रहेगी। पूर्व-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा संभव। मध्य क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी होगी।
मेष : जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें तथा अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां संभव।
मिथुन : महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। कार्य कुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे।
कर्क : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह : शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले हल होते नजर आएंगे। जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे।
कन्या : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।
तुला : कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य में सुधार और अविवाहितों के विवाह तय होने का योग है। व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।
वृश्चिक : परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में किये कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा।
धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। कुछ नये आय के साधन सुलभ होंगे।
मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ : राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
मीन : काफी सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी।
Tweet![]() |